लापता किशोरी को पुलिस ने देह व्यापारियों के चंगुल से छुड़ाकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में करीब दस माह पूर्व लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने देह व्यापारियों के कब्जे से बरामद कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।बीती तीन मार्च 2026 को एक व्यक्ति द्वारा आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 17 मई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी। कहा कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है और उन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है और वह उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेप भी करते हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने मौके पर छापा माकर सरदार नगर मुरादाबाद व हाल ग्राम इस्लामनगर हरियावाला निवासी जाहिद पुत्र शाहिद, ग्राम मानपुर गजरौला, थाना भगतपुर व हाल महुआखेड़ागंज निवासी शिवम पुत्र नेपाल सिंह, सोमा उर्फ जानवी व शोभा रानी को गिरफ्रतार कर मौके से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई मीनाक्षी मनराल, पुष्कर भट्ट, एएसआई दीपक चौहान, कां- सुरेंद्र कांबोज, दीपक जोशी, दिनेश, सुनीता कांबोज तथा अर्पिता रहे। वही पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की नई धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई काशीपुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम मानी जा रही है। एसएसपी के निर्देशन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। वहीं, काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने यह भी कहा कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment