काशीपुर। नगर के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीती रात्रि सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इसका पता सुभाष नगर निवासी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व- संत लाल की माता को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र देवेश राज को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे देवेश कुमार ने देखा कि एक युवक मंदिर में तोड़-फोड़ रहा हैं। जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह गांली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट करने लगा तथा मंदिर का गेट, रैलिंग तोड़कर मंदिर के अन्दर का सामान तोड़-फोड़ कर नुकसान कर दिया तथा मन्दिर में रखी हुई पूजा सामग्री को फोटो आदि अपने पैर से लात मारकर बाहर फैक दिया तथा हनूमान जी मूर्ति को नुकसान पहुचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने व पार्षद सुभाष नगर मनोज जग्गा ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक पर काबू पाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कालागढ़ बिजनौर निवासी विनीत वर्मा पुत्र रोहतास वर्मा के रूप में हुई। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंदिर में चढ़ावे के आये करीब 400 रूपये भी चोरी कर लिये। पुलिस ने देवेश राज अरोड़ा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
