विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 112 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।प्रतापपुर चौकी पुलिस ने हेमपुर इन्क्लेब रोड स्थित पर्वतीय कालोनी से पाण्डेय कालोनी निवासी कृष्णा कुमार उर्फ सूरज कुुमार पत्रु सभाष चन्द्र के कब्जे से 15 लीटर, टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने ढकिया गुलाबो रोड से ग्राम टीला नं- 4 पोस्ट पुरनुपर थाना हजारा पीलीभीत व हाल ग्राम बरखेड़ी काशीपुर निवासी अजय सिंह पुत्र बल्देव सिंह के कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब, पैगा चौकी पुलिस ने ग्राम कटैया में कच्ची शराब बेचते ग्राम खाईखेड़ा निवासी हरपाल सिंह उर्फ बंटी पुत्र जरनैल सिंह को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब व ग्राम मुकंदपुर निवासी पलविंदर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र गुरमीत सिंह के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment