हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कानून के माध्यम से उत्तराखंड में भी अब तक करीब डेढ़ सौ लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है।शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री धामी दूसरी बार हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल…
Day: March 6, 2026
उत्तराखंड में जुआ खेलने और जुआघर चलाने वालों पर सख्ती, कैबिनेट ने सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026 को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और जुआघर चलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। अब इस विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में सदन पटल पर रखा जाएगा।प्रस्तावित विधेयक के तहत जुआ खेलने और जुआ खिलाने की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों के लिए न्यूनतम तीन माह से लेकर अधिकतम पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही दोषियों पर पांच हजार रुपये…
काशीपुर में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध चैती मेला
काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चेती मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चैत्र नवरात्र के साथ 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस मेले को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में यात्रियों के लिए चार नए यात्री निवास बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु निशुल्क ठहर…
2025 में उत्तराखंड के 9 जिलों में लंबित केसों में कमी आयी:नदीम
काशीपुर। उत्तराखंड के न्यायालयों में वर्ष 2026 के प्रारम्भ में 3 लाख 35 हजार 422 केस लंबित थे जो 2025 के प्रारंभ में लंबित केसों की संख्या से 48812 केस कम हैं। वर्ष 2025 में उत्तराखंड के 9 जिलों में लंबित केसों में कमी आयी है जिसका कारण फाइल होने वाले केसों की संख्या से अधिक संख्या में केसों का निपटारा करना हैं। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुई है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार…
एक और वारंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने पर पुलिस ने जारी वारंट के आधार पर उमेश पुत्र भगवान दास निवासी धीमर कॉलोनी गोपीपुरा पोस्ट हेमपुर को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह व कांस्टेबल दीपक शामिल शामिल रहे।
