अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 6 माह के बच्चों को अन्न प्राशन किया

काशीपुर। आज बाल विकास परियोजना काशीपुर शहर के परिक्षेत्र गंज में सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई व 6 माह के बच्चों को अन्न प्राशन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद शिवांश गोले व सैक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी व सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही। गोद भराई बाल विकास परियोजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सैक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी व पार्षद शिवांश गोले ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से विविधतापूर्ण पोषणयुक्त आहार समय पर लेने, पर्याप्त आराम करने, आईएफए और कैल्शियम की गोली प्रतिदिन लेने तथा नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने का आग्रह किया। साथ ही, 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों की माताओं को अर्द्ध ठोस ऊपरी आहार के साथ पूरक स्तनपान जारी रऽने की सलाह दी गई। उन्हें समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का नियमित वजन कराकर उचित देऽभाल करने को भी कहा गया। सभी लाभार्थियों से विभागीय अनुपूरक पोषाहार का नियमित उपयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई एवं (6) बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद शिवांश गोले व सभी आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही सैक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी उपस्थित रही।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment