ईरान मे फंसा उत्तराखंड के काशीपुर का अर्पित, परिवार को हो रही फिक्र

काशीपुर। इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच की जंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है… इस जंग में भारत के कई राज्यों के लोग ऐसे तनाव पूर्ण स्थिति में ईरान में फंसे हुए है.. जिससे भारतीय नागरिको के परिबार के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.. और यह चिंता की लकीरें उनके माथे पर साफ तौर पर देखी जा रही है, उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी अर्पित सैनी भी शामिल है जो की इस समय ईरान में मौजूद है, परिवार जनों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेज कर अर्पित सैनी को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है, आपको बता दे की विनोद कुमार सैनी उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के मोहल्ला श्यामपुरम के निवासी हैं विनोद कुमार सैनी ने बताया कि उनका पुत्र करीब 8 महीने पहले मर्चेंट नेवी मे सेकंड अफसर के पद पर ज्वाइन किया था.. पहले वह नौकरी के लिए विदेश गया था, इससे पहले वह यूरोप में था लेकिन बाद में उसने कंपनी बदल कर दुबई में एक दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली थी.. काम के सिलसिले में अर्पित का ईरान देश में आना-जाना लगा रहता था इसी दौरान अमेरिका इजरायल और ईरान के जंग में वह ईरान में फस गया. विनोद कुमार सैनी ने बताया कि अर्पित से हमारी बात होती रहती है वीडियो कॉलिंग नहीं हो पाती उसने बताया कि यहां का माहौल बहुत ही तनावपूर्ण है और समुद्र में मिसाइल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसी कारण लोग यहां डरे हुए हैं, विनोद कुमार ने यह भी बताया कि अर्पित ने हमारी चिंता को देखते हुए बताया कि वह मेरी चिंता ना करें और वह सुरक्षित है लेकिन परिवार के लोग उसकी सुरक्षा के लिए बेहद ही चिंतित है, पिता विनोद कुमार सैनी ने यह भी बताया कि मेरे द्वारा काशीपुर नगर निगम मेयर दीपक वाली तथा काशीपुर तहसीलदार पंकज चंदोला के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा है उस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि हमारा पुत्र अर्पित सैनी ईरान में फंसा हुआ है हमें अपने पुत्र की चिंता सता रही है जिसको लेकर हमें केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की धामी सरकार से अनुरोध है कि हमारे पुत्र को सकुशल अपने देश वापस लाया जाए, अर्पित की छोटी बहन कशिश सैनी तथा अर्पित की मां नीलम सैनी ने बताया कि परिवार का बड़ा बेटा है और सभी को उसकी चिंता लगी हुई है उससे बात हो पाती है सिर्फ वॉइस कॉल पर और वह बता रहा है कि वहां माहौल ठीक नहीं है वहां पर खाने-पीने की तथा रहने की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है जिससे उनका भाई बेहद ही परेशान है परिवार वालों ने भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तथा उनको वापस लाने के लिए जल्दी कोई ठोस कदम उठाए उन्होंने यह भी कहा कि अर्पित सहित भारतीय जितने भी नागरिक वहां फंसे हुए हैं केंद्र की सरकार उनको अपने देश वापस सुरक्षित लाए हालांकि हमारी अर्पित से लगातार बात हो पा रही है और हम उसकी घर वापस लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि इस संदर्भ में जो भी एडवाइजरी जारी की गई थी उसके अनुपालन किया जा रहे हैं, इसमें शासन से भी एक सूचना मांगी गई थी जनपद में ऐसे कौन से लोग हैं उनके बारे में सभी तहसीलों को कहा गया है. और जल्दी इसकी सूचना हमारे पास आ जाएगी इसके अलावा अलग-अलग देश में जो लोग फंसे हैं उनके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं और उसको मीडिया में प्रचारित करने के लिए दिया भी गया है, जो लोग इस तरीके की सहायता चाहते हैं वह हमसे संपर्क कर सकते हैं और जो भी यथासंभव सहायता होगी निर्देशों के अनुपालन में सहायता की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment