गैरसैंण। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज गैरसैंण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत ₹1,11,703.21 करोड़ के बजट को “संकल्प से सिद्धि” वाला विकासोन्मुख बजट बताते हुए इसकी प्रशंसा की है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य…
Day: March 9, 2026
शिवाजी बस्ती द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ
काशीपुर। नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में शिवाजी बस्ती के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दशनाम महादेव अखाड़ा रुड़की महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व महिलाओं ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायिका एवं कवियत्री शिवदासी प्राची तिवारी ने ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्रीराम बोलेगा, मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग। गाने के साथ साथ सुंदर सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति और…
पूर्वात्तर रेलवे पेंशनर्स ने मासिक बैठक में महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान
काशीपुर। पूर्वात्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर इकाई की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। जिसमें महिला दिवस पर बैठक में आमंत्रित करीब आधा दर्जन महिलाओं को मंच पर बैठाकर उनका सम्मान किया गया । इस अवसर पर प्रियंका शंकर सिन्हा, अनीता सिंह, पूनम पाल, एम घोषाल आदि ने विचार व्यक्त किए। लीलावती, कनीज फातिमा ने महिला दिवस पर महिलाओ को सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया । इस मौके पर दो पेंशनर्स लालता प्रसाद आदि को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर एस पी गुप्ता, एस…
कच्ची शराब बनाने के उपकरण व शराब समेत एक दबोचा
काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके पास से शराब बनाने के उपकरण समेत 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहल्ला नदी किनारे कच्ची शराब की कसीदगी कर रहे ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी सुच्चा सिंह पुत्र सुरेंन्द्र सिंह को मौके से गिरफ्रतार कर मय कच्ची शराब बनाने के उपकरण 02 ड्रम लोहा, 04 प्लास्टिक पाइप, 02 एल्यूमिनियम के चकोर पाइप, 02 प्लास्टिक के पीले रंग के जार एवं 21 कच्ची…
वारंटी महिला और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने ग्राम कचनाल गुंसाई मार्ग पर 4-24 ग्राम स्मैक के साथ खड़कपुर देवीपुरा निवासी चंदन सिंह पुत्र दसरथी शाहू को गिरफ्रतार कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। वहीं एनआई एक्ट में मामले में वांछित चल रही खड़कपुर देवीपुरा निवासी रतना देवी शर्मा पत्नी सतीश चन्द्र शर्मा को गिरफ्रतार कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई शंकर सिंह बिष्ट व मीनाक्षी मनराल, हेड कांस्टेबल सिराज सिंह, कांस्टेबल दीपक जोशी, योगेश पांडे, धमेंद्र भारती शामिल रहे।
सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास की द्वितीया से शुरू हुआ पूजा अर्चना का क्रम
काशीपुर। नगर के सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास की द्वितीया से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम आज भी जारी रहा। आज मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा नजर आया। सुबह से मंदिर के बाहर दोनों ओर कतार में लगे श्रृद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं- संदीप मिश्रा ने बताया कि रोग हरण अवतारी मां शीतला देवी को नगर कोट देवी, महाकाली, तृष्णा, कालरात्रि, श्री चौगानन चौराहे वाली व मसानी माता के नाम से भी जाना जाता है। ऋतु परिवर्तन से होने…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सूर्या रोशनी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में सूर्या रोशनी लिमिटेड, के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प कला विकास परिषद, राज्य मंत्री स्तर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ- शैलेन्द्र मोहन सिंघल (पूर्व विधायक, जसपुर), श्रीमती अनुप कौर (ब्लॉक प्रमुख, जसपुर), मनोज पाल (जिला अध्यक्ष, भाजपा काशीपुर), राजकुमार गुंबर मंडल अध्यक्ष, भाजपा, चरनजीत…
