काशीपुर। पूर्वात्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर इकाई की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। जिसमें महिला दिवस पर बैठक में आमंत्रित करीब आधा दर्जन महिलाओं को मंच पर बैठाकर उनका सम्मान किया गया । इस अवसर पर प्रियंका शंकर सिन्हा, अनीता सिंह, पूनम पाल, एम घोषाल आदि ने विचार व्यक्त किए। लीलावती, कनीज फातिमा ने महिला दिवस पर महिलाओ को सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया । इस मौके पर दो पेंशनर्स लालता प्रसाद आदि को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर एस पी गुप्ता, एस एस सिन्हा, सुरेश शर्मा, संजय कुमार राय, वीरेंद्र सिंह पाल, अमर सिंह, मदन पाल सिंह, राजीव पाल, कृष्ण पाल सिंह, सुरेश कुमार, रहीश अहमद सी एस घोषाल आदि मौजूद थे













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
