शिवाजी बस्ती द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

काशीपुर। नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में शिवाजी बस्ती के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दशनाम महादेव अखाड़ा रुड़की महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व महिलाओं ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायिका एवं कवियत्री शिवदासी प्राची तिवारी ने ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्रीराम बोलेगा, मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग। गाने के साथ साथ सुंदर सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति और राम दरबार झांकी ने हिंदू सम्मेलन में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक श्री चंद्रशेखर जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सेवा, समर्पण, राष्ट्रवाद तथा हिंदू एकजुटता पर केंद्रित अपने उद्बोधन में कहा कि यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि अगले 100 वर्षों तक भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 100 वर्षों का यह सफर सेवा और बलिदान की कहानी है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हर एक स्वयं सेवक अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर हर गांव और घर तक संघ की पहुंच बढ़ाकर राष्ट्र सेवा में तत्पर हैं। वहीं उन्होंने समाज को तोड़ने वाले तत्वों से सतर्क रहने, और एक मजबूत हिंदू राष्ट्र की नींव के लिए परिवारों को जोड़ने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए बौद्धिक संपदाओं से परिपूर्ण युवा पीढ़ी के योगदान को अहम बताया। वहीं महिला वक्ता सरिता सक्सेना ने संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, सामाजिक समरसता परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य पालन को परिवर्तन की आधारशिला बताया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री भारती ने हिंदूत्व हिंदू संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 100 वर्षों में बौद्धिक और राजनैतिक विकास तो बहुत अधिक हुआ है परन्तु समाज का जिस तरह विकास होना चाहिए शायद अभी अधूरा है। इसलिए सामाजिक विकास की ओर अग्रसर होने की आज परम आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक चिम्मनलाल छाबड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन शलभ अग्रवाल ने किया। इस दौरान नगर निगम महापौर दीपक बाली, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, डॉ- एमपी सिंह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्र, अमित मित्तल, विनय कुमार शर्मा, डा- एसपी गुप्ता, डा- बीएम गोयल, डा- पुनीत बंसल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, अभिषेक गोयल, डा- संजीव गुप्ता, पूर्व पार्षद गंधार अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, मनोहर गुप्ता, अमित मित्तल, सुनील टंडन, सुरेन्द्र कोठारी, कैलाश प्रजापति, अजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, पीयूष अग्रवाल नागलिया समेत सैकड़ों सनातनी लोग मौजूद रहे। उधर हिंदू जागरण समिति हेमपुर इस्माइल में आयोजित हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानव कल्याण आश्रम श्री दशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी हंसानंद सरस्वती ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक श्री चंद्रशेऽर तथा अवंतिका भंडारी ने राष्ट्र सर्वाेपरि है की बात कहते हुए संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि स्वामी सदानंद सरस्वती ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म ही एकमात्र सत्य है, जिसमें मानव कल्याण निहित है। साथ ही उन्होंने सामाजिक एकता और धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहां संयोजक अनूप प्रताप सिंह, सह संयोजक राहुल पैगिया समेत सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment