अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी: सीएम धामी, वर्दीधारी पदों में 10% क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्दीधारी पदों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने यह बात ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अग्निवीरों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।संवाद के दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली। कैडेट ओपी कंडारी ने मुख्यमंत्री से…

महापौर ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को जनहितकारी बताया

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को बेहद ही जनहितकारी बताया है और कहा है कि यह बजट विकास आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं का मजबूत दस्तावेज है। इसमें आंकड़े नहीं जमीनी हकीकत झलकती है। यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और उत्तराखंड को देश में अग्रणीय बनाने का रोड मैप है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इस बजट में देवभूमि की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। प्रदेश के युवाओं किसानोऔर…

मां मासूम को तेंदुए से बचाने के लिए बनी मौत के सामने ढालतेंदुए के जबड़े से छुड़ाया अपने जिगर के टुकड़े को

काशीपुर। एक मां अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए मौत के सामने उस समय ढाल बन गई जब एक तेदुंआ उसके मासूम बच्चे को जबड़े में दबाकर जंगल की और भागने लगा। मां के शोर शराबे व चीख पुकार से तेंदुआ बच्चे को छोड़ जंगल की और भाग गया। मासूम को गंभीर हालत में यहां के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित तरफदलपतपुर गांव में मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर जंगल की और रवि का घर है। रवि…

महापौर ने किया दो वार्डाे में 2 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुशल मार्गदर्शन के चलते काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने के अपने वायदे को पूरा करते हुए महापौर दीपक बाली ने एक ही दिन में दो वार्डाे में 2 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास किया। ऐसे ऐसे क्षेत्रों में सडकें बन रही हैं जहां के लोग वर्षों से परेशान थे और उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि महापौर उनकी समस्या का समाधान करते हुए इतनी जल्दी इन सड़कों का निर्माण करा देंगे। शिलान्यास करने पहुंचे महापौर…