15 किमी लंबा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनेगा, प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी योजना

हरिद्वार/ऋषिकेश। हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच गंगा तट के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को एकीकृत रूप से विकसित करने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर की योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित कॉरिडोर लगभग 15 किलोमीटर लंबा होगा, जिसके माध्यम से दोनों शहरों के महत्वपूर्ण घाट, मंदिर और यातायात केंद्र आपस में जोड़े जाएंगे।योजना के अनुसार कॉरिडोर की शुरुआत हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित दक्ष मंदिर से होगी। यहां से यह मार्ग हर की पैड़ी होते हुए भूपतवाला (दूधाधारी चौक) और आगे सप्तऋषि आश्रम तक विकसित किया जाएगा। इस पूरे…

बीकेटीसी का बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक, सीएम धामी की प्रतिक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड में तीर्थस्थलों की व्यवस्था संभालने वाली बदरी‑केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा है कि अब बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर समेत समिति के अधीन आने वाले कुल 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। समिति का कहना है कि यह निर्णय मंदिरों की परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सनातन संस्कृति की मर्यादा को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।बीकेटीसी के अनुसार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित कई प्रमुख मंदिरों की धार्मिक परंपराएं सदियों पुरानी हैं। इन परंपराओं को सुरक्षित रखने…

मिनी साइबर कैफे की दुकान में लगी आग, फायर यूनिट ने तत्परता दिखाते आग पर पाया काबू

काशीपुर। एक मिनी साइबर कैफे की दुकान में आज तड़के आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन काशीपुर को आज प्रातः 01:52 बजे आरटी सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ढकिया गुलाबो रोड स्थित एक दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही अग्निशमन स्टेशन से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके…

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिल्ट एवं मलबा हटाने का विशेष अभियान 12 से होगा शुरू

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से “सिल्ट एवं मलबा हटाने का विशेष अभियान” चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 मार्च से प्रातः 08:00 बजे वार्ड नंबर – 11(शिव मंदिर ढकिया गुलाबो), की सड़कों पर आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जमा सिल्ट और मलबे को हटाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही नगर निगम द्वारा “निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) मलबे के उचित परिवहन और निस्तारण” के संबंध में नागरिकों को जागरूक भी किया जाएगा। नागरिकों…

गैस की समय से आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर काटा हंगामा

काशीपुर। गैस की आपूर्ति समय से न होने पर और ऑनलाइन बुकिंग में सर्वर डाउन होने से यहां के उपभोक्ताओं में खासी नाराजी देखी जा रही है। नगर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान हैं। गैस की बुकिंग न हो पाने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से नाराज लोगों ने आज काशीपुर गैस सर्विस कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं,…