हल्द्वानी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने स्पष्ट कहा है कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है। मान्यता नवीनीकरण मामले में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। मृतक आश्रित परिवारों के आर्थिक सहायता देने के मामले में विभाग के सामने आए सभी प्रकरणों का समाधान किया गया है। कहा कि पत्रकार कल्याण कोष में यदि किसी पत्रकार को सहायता नहीं मिल पा रही है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता का प्रयास…
Day: March 12, 2026
आईजीएल कंपनी के संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
काशीपुर। क्षेत्र की आईजीएल फैक्ट्री अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रही है। इसी क्रम में आईजीएल के संस्थापक स्वर्गीय श्री एमएल भरतिया जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन आईजीएल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वपन किशोर, द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इस बार 270 लोगों का रक्तदान एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय काशीपुर…
जिले के कप्तान ने एएसपी कार्यालय में कोतवाली के समस्त विवेचकों का ओआर लिया
काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा त्रुटि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाने चेतावनी दी है। एसएसपी अजय गणपति ने एएसपी कार्यालय में कोतवाली काशीपुर के समस्त विवेचकों का ओआर लिया। इस दौरान उनके द्वारा विवेचकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, विवेचना की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्रतारी, साक्ष्य संकलन तथा न्यायालय में प्रेषित की जाने वाली चार्जशीटों की स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी विवेचकों…
स्टोन क्रशर स्वामियों द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को स्टोन क्रशर स्वामियों द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को एसएसपी अजय गणपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी स्वप्न किशोर ने बताया कि बीते 7 से 9 फरवरी के बीच हुए सड़क हादसों में तीन लोगों को मौत हो गई थी। पुलिस व स्टोन क्रशर संचालकों की बैठक में स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय नो एंट्री लागू की गई। जिसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बताया क्रशर संचालकों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने के उद्देश्य से एक…
नगर निगम ने क्षेत्र में सिल्ट एवं मलबा हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया
काशीपुर। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज वार्ड नंबर-11 शिव मंदिर ढकिया गुलाबो क्षेत्र में सिल्ट एवं मलबा हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 8 बजे से क्षेत्र की सड़कों पर संचालित किया गया। सफाई निरीक्षक मनोज कुमार बिट के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा सिल्ट तथा मलबे को हटाकर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई कार्य कर स्वच्छता बनाए रखने…
गैस की कमी की सूचनाओ से गैस की कालाबाजारी करने वालों की बल्ले बल्ले
काशीपुर। नगर क्षेत्र में गैस की कमी की सूचनाएं व एजेंसियों पर गैस न मिलने की अफवाहें उड़ रही हैं वहीं गैस की कमी की सूचनाएं सामने आते है गैस की कालाबाजारी करने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सूत्रों की माने तो जहां पहले गैस की कालाबाजारी करने वाले सिलेंडर को एक हजार से 11 सौ रूपये में बेचते थे वहीं अब वह गैस सिलेंडर को अपने मुंहमांगे दामों पर बेचकर मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं।बता दें इस्राइल, अमेरिका व ईरान में चल रहे युद्ध के कारण…
नगर निगम ने विद्यार्थियों के लिए एसटीपी प्लांट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
काशीपुर। नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए एसटीपी प्लांट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत लिटिल स्कॉलर और गुरुकुल विद्यालय, काशीपुर के छात्र-छात्राओं को जल संस्थान/पेयजल विभाग द्वारा संचालित 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), धोबीघाट, अली खाँ का भ्रमण कराया गया।…
भाजपा कार्यकाल में रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त
काशीपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की किल्लत को राज्य सरकार नियंत्रित करने में असफल हो रही है। जिससे हर परिवार का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है । लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। रसोई…
