काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा त्रुटि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाने चेतावनी दी है। एसएसपी अजय गणपति ने एएसपी कार्यालय में कोतवाली काशीपुर के समस्त विवेचकों का ओआर लिया। इस दौरान उनके द्वारा विवेचकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, विवेचना की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्रतारी, साक्ष्य संकलन तथा न्यायालय में प्रेषित की जाने वाली चार्जशीटों की स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्रतारी शेष है, उनमें शीघ्र गिरफ्रतारी सुनिश्चित की जाए तथा विवेचना पूरी होने पर समयबद्ध रूप से न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाए। साथ ही हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध, साइबर अपराध एवं अन्य संगीन अपराधों की विवेचनाओं में विशेष सतर्कता बरतते हुए विवेचना को प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
