आईजीएल कंपनी के संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। क्षेत्र की आईजीएल फैक्ट्री अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रही है। इसी क्रम में आईजीएल के संस्थापक स्वर्गीय श्री एमएल भरतिया जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन आईजीएल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वपन किशोर, द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इस बार 270 लोगों का रक्तदान एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय काशीपुर की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ है, इस अवसर पर आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागाध्यक्षों ने सफल कार्यक्रम के लिए मानव संसाधन-प्रशासन-लाईजनिंग हेड राजेश कुमार सिंह, डॉ आरके शर्मा हेड एच.एस.ई, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव मुंद्रा हेड चिकित्सा सेवा आईजीएल, विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन, रितेश पांडे वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन, आरसी उपाध्याय प्रबन्धक लाइजनिंग, डॉ सिद्धार्थ, देवेंद्र जोशी, नीरज पांडे, रोहित गोयल, अमित कुमार, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा, दीपक भट्ट और क्लैरेंट आईजीएल से आकाश अग्नि, गुलशन कुमार, दीपक शर्मा, सचिन चौहान सहित उपस्थित रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment