सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली

काशीपुर। हेमपुर में पूर्व सैनिकों की एक रैली का आयोजन किया गया। रैली सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं के समाधान तथा सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई। रैली में स्टाल लगाकर शिकायतों का निवारण और सहायता प्रदान की गई जिसमें पेंशन शिकायत निवारण, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करके उनकी शिकायतों के निवारण में सहायता…

सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी: गौतम

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि काशीपुर की सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क निर्माण के दौरान सीवरेज चैंबर्स बंद कर दिया जाना भी परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने शहरी क्षेत्र के मौहल्ला ओझान, खत्रियान, कानूनगोयान और खालसा समेत लगभग हर गली-मोहल्ले में सीवरेज चैंबरों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहना आम बात है। इससे जहां हवा में बदबू फैल रही है, वहीं लोगों का पैदल…

चैती मेले क्षेत्र में दो तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल

काशीपुर। द्रोणा सागर टीला चैती इलाके में दो तेंदुओं की मूवमेंट देखे जाने से स्थानीय लोगों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। जिस इलाके में तेंदुए देखा गया हैं, उसी के पास जल्द ही उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यहां बता दे की शहर के द्रोणा सागर टीले से सटे चैती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात स्थानीय लोगों ने दो तेंदुओं की…

गैस की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी । क्षेत्र में एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर आज उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल तथा स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एस.पी. सिटी हल्द्वानी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. हरीश पाल ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों का अवैध भण्डारण कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। इसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों…

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर साइबर ठग हुए सक्रिय, यह कभी भी बना सकते हैं आपको निशान सतर्क रहें

काशीपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच साइबर ठग अब सक्रिय हो गए हैं। गैस की कमी की आशंका से लोग जल्दबाजी में सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी घबराहट का फायदा उठाकर ठग इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाने कि फिराक में लग गए हैं।यहां बता दे की एलपीजी बुकिंग से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च करने वाले लोगों को साइबर अपराधी खास तौर पर टारगेट कर रहे हैं। इसके लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप…