काशीपुर। घरेलू गैस की मारामारी के बीच शहर में अब इंडक्शन चूल्हों की मांग में तेजी आई है। पिछले चार दिनों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों का आधे से ज्यादा पुराना स्टॉक बिक चुका है। मांग बढ़ने के बावजूद इनकी कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। व्यापारियों के अनुसार, शहर के छोटे-बड़े दुकानदार रोजाना औसतन छह से सात इंडक्शन चूल्हे बेच रहे हैं। ग्राहक विशेष रूप से इंफ्रारेड मॉडल के चूल्हों को पसंद कर रहे हैं। गैस सिलिंडरों की लंबी वेटिंग और अनिश्चितता के बीच बिजली से चलने वाले चूल्हे एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प बन गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक होल सेलरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इंफ्रारेड इंडक्शन चूल्हे खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पुराना स्टॉक लगभग निकल चुका है और रोजाना औसतन एक दर्जन से अधिक पीस की बिक्री हो रही है। मांग बढ़ने के कारण अब ऊपर से भी माल की कमी होने लगी है। 1800 से पांच हजार की कीमत के कुकिंग इंडक्शन उपलब्ध हैं। मुख्य बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों इंडक्शन की बिक्री काफी अच्छी हो रही है। औसतन पांच से छह पीस रोज बिक रहे हैं।














ै


संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
