2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

देहरादून। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य और “पन्ना प्रमुख” व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी की योजनाओं और नीतियों को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की पकड़ जितनी मजबूत होगी, जनता के बीच उतनी ही प्रभावी उपस्थिति बनेगी।बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएंगे और नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।मुख्यमंत्री धामी ने सभी जनप्रतिनिधियों और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है और हर स्तर पर संवाद बनाए रखना होगा।उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा, जिससे संगठन और सरकार दोनों की पहुंच जनता तक और अधिक प्रभावी बन सके। मुख्यमंत्री के अनुसार मजबूत संगठन ही विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment