काशीपुर में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

काशीपुर।आज नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज बड़े शांति माहौल ओर शानो शौकत के साथ अता की। आज अपने निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अता करने के लिए ईदगाह पहुंचे, यहां पर ईद की नमाज के लिए लगभग नगर व ग्रामीण क्षेत्र से 50000 से ऊपर लोग ईदगाह पहुंचे, इस बार ईदगाह में खचाखच लोगों की भीड़ देखने को मिली, जबकि कल मौसम खराब होने के कारण लोगों के कम आने की ईदगाह में संभावना व्यक्त की जा रही थी। यहां ईद की नमाज मुफ्ती फैजुल हसन ने 9:30 पर अता कराई । आज लोगों ने अल्लाह ताला का शुक्रिया अता करते हुए कहा कि आज अल्लाह ने उनकी सुन ली और ईद की नमाज खुले मौसम में अता करवाई है, इस दौरान लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। नगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने ईद उल फितर की नमाज मस्जिदों में भी अता की। इस दौरान ईद उल फितर की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात रही, कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल फितर की नमाज अता की गई। नमाज के उपरांत दुआएं खैर की गई, जिसमें मुल्क के अमनो अमन के लिए भी दुआएं की गई । इसके उपरांत सब लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर ईद का कमेटी के सदर हसीन खान, मुफ्ती फैसल हसन, नूरी हसन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, अलका पाल, अजमत खान, मुशर्रफ हुसैन, इंतजार हुसैन, शशांक सिंह, जितेंद्र सरस्वती, वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद हुसैन मंसूरी, अरुण चौहान, अनुपम शर्मा, दिलदार हुसैन, समेत हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment