खरमासा क्षेत्र में 6 हजार की सोलर लाइट लगाकर 17 हजार रुपये का भुगतान का खेल

काशीपुर। खरमासा क्षेत्र में 6 हजार की सोलर लाइट लगाकर 17 हजार रुपये का भुगतान का खेल चल रहा है। जिसकी जांच कराने तक भुगतान पर रोक लगाने की मांग की गई है। खरमासा क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विकास खड अधिकारी को पत्र लिखकर सोलर लाइटों की जांच कराने की मांग की है।रामनगर-काशीपुर रोड स्थित खरमासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार ने खड विकास अधिकारी को पत्र लिखा। जिसमें बताया कि खरमासा क्षेत्र में पंचायत की तरफ से 12 वाट की सोलर लाइट लगाई जा रही हैं, जो बाजार रेट से कई गुना अधिक दर पर खरीदी गई है। बाजार में इन लाइटों की कीमत 6 से 7 हजार रुपये प्रति सोलर लाइट है। जबकि, 17 हजार रुपये की विलिंग करवाई जा रही है। इन लाइटों पर किसी भी कंपनी का मार्का भी नहीं लगाई गई है। बताया कि लगाई जा रही इन सोलर लाइटों को रुकवाकर विभागीय जांच करवाई जाए। खरमासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार ने कहा कि काशीपुर विकास खड क्षेत्र में लाखो रुपये खर्च करके करीब 300 से अधिक सोलर लाइट लगाए जा रहे हैं। इन सोलर लाइटों पर किसी भी कंपनी का मार्का भी नहीं है। बताया कि यह लाइटें लोकल कंपनी की लगाई जा रही हैं। जिसके जल्दी ही खराब होने का अंदेशा है। इसलिए इन सोलर लाइटों की जांच करवाना अति आवश्यक है। वही विकासखंड अधिकारी ने कहा है कि अभी तक शिकायत हमारे पास नहीं पहुंची है। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment