काशीपुर। शहरी विकास को लेकर काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने हल्द्वानी में आयोजित ओ हो रेडियो के कांक्लेव कार्यक्रम में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और श्रोताओं के बीच महापौर बाली ने काशीपुर के विकास मॉडल और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से साझा किया। महापौर दीपक बाली ने अपने संबोधन में काशीपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा…
