राजकीय चिकित्सालय में एंटी रेबीज इंजेक्शन और दवाइयां का टोटा

काशीपुर। नगर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय मैं काफी लंबे समय से चिकित्सकों का अभाव चला आ रहा था, जबसे यहां पर महिला चिकित्सक फिजिशियन कीर्ति मेहता ने काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत ओपीडी में काफी इजाफा हुआ है, यहां बता दे की चिकित्सकों के अभाव के कारण राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में 200 से 250 ओपीडी ही हो पाती थी, लेकिन कुछ चिकित्सकों के आने के बाद ओपीडी में इजाफा हुआ है और यहां 500 से 700 तक ओपीडी देखी जा रही है, मरीजो का साफ कहना है की इस अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन का अभाव है और लोग बाजार से एंटी रेबीज इंजेक्शन खरीद कर ला रहे हैं, इसके साथ ही दवाइयां का भी अस्पताल में काफी अभाव देखा गया, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन देहरादून से आते हैं, लेकिन वहां पर भी इंजेक्शनों का अभाव है ,फार्मासिस्ट द्वारा इंजेक्शनों की डिमांड भेजी गई थी लेकिन एक हजार इंजेक्शन में से मात्र 10 इंजेक्शन ही उपलब्ध हो पाए हैं, उन्होंने बताया कि 2 मार्च से इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे और दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में है जिन दवाइयां की कमी है वह भी पूरी हो जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment