दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।सूत्रों के अनुसार अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री से संभावित मुलाकात को इसी दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।…

रामनवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों का दिया संदेश

देहरादून। रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की और कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उन्हें उपहार भी भेंट किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिसमें बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर…

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथा दिन भी जारी

काशीपुर। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथ दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ काशीपुर के शाखा सचिव हिमांशु पंत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महाउत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथ दिन भी जारीसंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है अभियंताओं को 2 करोड़ रुपए तक सामूहिक दुर्घटना बीमा…

श्रद्धालुओं ने विधि विधान से अष्टमी पूजन कर कन्याओं का पूजन किया

काशीपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज नवरात्रों की अष्टमी बड़े श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अष्टमी पूजन कर कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर अपने व्रत का समापन किया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने मां दुर्गा की विशेष आराधना करते हुए कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया। कन्याओं के चरण धोकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और स्वादिष्ट भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद…

मां बाल सुंदरी देवी का डोला धूम धड़ाके के साथ नगर मंदिर से चैती मंदिर पहुंचा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

काशीपुर। चैत्र मास में लगने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले में शुमार चैती मेले में आज तड़के मां बाल सुंदरी देवी का डोला गाजे-बाजे और धूम धड़ाके तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालुओं की भक्ति के बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नगर मंदिर से चलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ चैती मंदिर पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। बता दें कि मां बाल सुंदरी देवी का डोला पूर्व की भांति धूमधाम के साथ नगर…