श्रद्धालुओं ने विधि विधान से अष्टमी पूजन कर कन्याओं का पूजन किया

काशीपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज नवरात्रों की अष्टमी बड़े श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अष्टमी पूजन कर कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर अपने व्रत का समापन किया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने मां दुर्गा की विशेष आराधना करते हुए कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया। कन्याओं के चरण धोकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और स्वादिष्ट भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र में सनातन वैदिक धर्म को मानने वाले लोगों के साथ-साथ सिख समुदाय के लोगों ने भी इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। सभी ने मिलकर कन्या पूजन किया और सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने परिवार सहित इस पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment