काशीपुर। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथ दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ काशीपुर के शाखा सचिव हिमांशु पंत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महाउत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथ दिन भी जारीसंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है अभियंताओं को 2 करोड़ रुपए तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ देने और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की गई। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरो ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
