दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।सूत्रों के अनुसार अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री से संभावित मुलाकात को इसी दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दे सकते हैं।हालांकि मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री या केंद्रीय मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक का कार्यक्रम अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। फिर भी राजनीतिक हलकों में इस दौरे को आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं के समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न विकास परियोजनाओं, योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीतिक विचार-विमर्श की संभावना भी जताई जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment