नगर क्षेत्र में यातायात का बढ़ता दवाब पुलिस के लिए बना सिरदर्द

काशीपुर। नगर क्षेत्र में यातायात का बढ़ता दवाब पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पुलिस- प्रशासन के तय किए नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा और टेंपो चालक निर्धारित रूटों के बजाय मनमाने रास्तों पर दौड़ रहे हैं। मेन बाजार, रतन सिनेमा रोड पर इन रिक्शाओं से लगातार जाम बना रहता है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। काशीपुर के मुख्य चौराहे और मार्ग दिनरात ई-रिक्शा और टेंपो से घिरे रहते हैं। कमाने के लालच में चालक वाहनों को सड़क और हाईवे के बीचों-बीच खड़ी कर देते हैं। इससे दूसरें वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। वहीं रात में ई-रिक्शा चालक निर्धारित रूटों को दरकिनार कर देते हैं और मनमाने रेट पर सवारी लेते है। मनमाने तरीके से ई-रिक्शा दौड़ने से हादसे की आशंका कई गुना बढ़ गई है। ई-रिक्शा चालक सवारी के अलावा अपने जान को भी कई बार खतरे में डाल देते हैं। रात के समय भारी वाहन शहर से गुजरते हैं तो गलत दिशा में चल रहे ई-रिक्शा अक्सर इनकी चपेट में आ जाते हैं। पुलिस को अब इन मामलों को लेकर सख्ती करने की आवश्यकता है जिससे यातायात को कंट्रोल किया जा सके और हादसों में कमी आए। वहीं आज द्रोणासागर सिटी पेट्रोल पंप के पास दिन भर जाम जाम लगा रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment