काशीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की चहुमुंखी विकास व सुख शांति की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मन्दिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लख्खा के भजनों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने चेती मेला कोष की धनराशि से मा बाल सुंदरी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवम् मंदिर परिसर में विकास करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चैती मेले में सभी श्रद्धांलुओं का स्वागत एवं…
Day: March 30, 2026
31 मार्च की अर्धरात्रि में मां का डोला के गाजे बाजे के साथ वापस पहुंचेगा नगर मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी चैती मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मां बाल सुंदरी देवी का डोला 31 मार्च की अर्धरात्री चैती मंदिर से हवन-पूजन व प्रतीकात्मक बलि देने के बाद पंडा आवास के लिए प्रस्थान करेगा। चैती मेला मैदान स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में बीती 26 मार्च की तड़के मां भगवती का डोला आने के बाद से शहर के अलावा अन्य प्रदेशों से हजारों की…
श्री अग्रवाल सभा में साहित्य स्मारिका विमोचन एवं कवि सम्मेलन का शुभारंभ
काशीपुर। श्री अग्रवाल सभा में साहित्य दर्पण संस्था के तत्वावधान में संस्था की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित भव्य स्मारिका विमोचन एवं कवि सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस- पाल सिंह रावत ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पिछले पांच दशक से मां शारदे के चरणों में समर्पित साहित्य दर्पण संस्था साहित्य, संस्कृति और संस्कारों को सहेजते हुए अपनी स्वर्ण जयंती पर भव्य स्मारिका विमोचन और काव्य सम्मेलन का आयोजन किया। काव्य सम्मेलन का शुभारंभ संस्था महामंत्री कवि सोमपाल प्रजापति ने…
स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया
काशीपुर। संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत मोटेश्वर महादेव उपनगर, महर्षि बाल्मीकि उपनगर, गुरु गोविंद सिंह उपनगर समेत भरतपुर बांसखेड़ा तथा कुंडेश्वरी ग्रामीण मंडलों के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। नगर के महर्षि बाल्मीकि और गुरु गोविंद सिंह उपनगर के स्वयं सेवक बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। जहां से बौद्धिक सत्र के उपरांत संघ की परम्परा के अनुसार पथ संचलन का कार्य शुभारंभ हुआ । पथ संचलन रामनगर रोड होते हुए,कटोराताल, माता मंदिर…
कांग्रेस विकास की अनदेखी को सहन नहीं करेगी: अलका पाल
काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रामनगर रोड, रेलवे क्रॉसिंग स्थित अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण न होने पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ देगी। 10 वर्षों से भी अधिक समय से लंबित पड़े रामनगर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने से जहां यातायात में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वही आम जानता को भी भारी परेशानी हो रही है। महानगर जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन…
काशीपुर रोडवेज डिपो में 10 बसों का चल रहा टोटा
काशीपुर। इस समय काशीपुर रोडवेज डिपो के पास बसों की कमी है। डिपो की 40 बसों में से 34 का ही संचालन हो पा रहा है। वहीं अनुबंधित 22 में से केवल 12 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। ऐसे में डिपो की ओर से दस नई बसों की आवश्यकता है जिसकी मांग डिपो द्वारा की गई है।हाल ही में दिल्ली, देहरादून सहित अन्य रूटों पर चलने वाली छह बसों को ऑफ रूट किया गया है। इन बसों को नीलाम किया जाएगा। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र…
महावीर जयंती पर की जैन समाज के लोगों ने जैन मंदिर में पूजा अर्चना
काशीपुर। आज नगर क्षेत्र में जैन समाज के लोगों ने मानपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान मंदिर परिसर में जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना के उपरांत नगर क्षेत्र में एक विशाल गाजे बाजे के साथ के साथ शोभा यात्रा भी निकाली। यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर क्षेत्र में निकाली गई जहां नगर के लोगों ने भगवान महावीर शोभायात्रा का स्वागत किया। यहां बता की जैन समाज के 24वें अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप…
