काशीपुर। आज नगर क्षेत्र में जैन समाज के लोगों ने मानपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान मंदिर परिसर में जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना के उपरांत नगर क्षेत्र में एक विशाल गाजे बाजे के साथ के साथ शोभा यात्रा भी निकाली। यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर क्षेत्र में निकाली गई जहां नगर के लोगों ने भगवान महावीर शोभायात्रा का स्वागत किया। यहां बता की जैन समाज के 24वें अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में जनकल्याणम मनाई जाती है, जो चेत्र शुक्ला मास शुक्ल त्रयोदशी को आती है, यह त्यौहार इसलिए मनाया जाता है कि सत्य करुणा और शांति का एक मैसेज लोगों तक जाए। आज भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में काशीपुर मानपुर रोड स्थित मंदिर में जैन समुदाय के लोगों ने मिलकर प्रातः काल में सामूहिक पूजा अर्चना की गई साथ ही साथ ही क्षेत्र के जैन समुदाय के लोगों ने मिलकर शांति धारा भी की गई। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में 2625 जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें आसपास क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति के दौरान मोतियों की माला पहनकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण करके की गई। इसके उपरांत भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर जैन समाज के लोगों में योगेश जैन, विनय जैन, विकास जैन, राजेश जैन, अंकित जैन, सुरेश जैन, सुभाष जैन, अमित जैन, श्रीमती कुसुम जैन, मिथिलेश जैन, कामिनी जैन, गरिमा जैन, अनुपम जैन, ऋतु जैन, तथा मीनू जैन आदि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
