काशीपुर रोडवेज डिपो में 10 बसों का चल रहा टोटा

काशीपुर। इस समय काशीपुर रोडवेज डिपो के पास बसों की कमी है। डिपो की 40 बसों में से 34 का ही संचालन हो पा रहा है। वहीं अनुबंधित 22 में से केवल 12 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। ऐसे में डिपो की ओर से दस नई बसों की आवश्यकता है जिसकी मांग डिपो द्वारा की गई है।हाल ही में दिल्ली, देहरादून सहित अन्य रूटों पर चलने वाली छह बसों को ऑफ रूट किया गया है। इन बसों को नीलाम किया जाएगा। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि छह बसें जो निर्धारित किलोमीटर पूरा कर चुकी हैं। इन बसों को रूट से हटा दिया गया है। इनकी नीलामी प्रक्रिया के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। इनके अलावा पांच से छह बसें और हैं जिनके किलोमीटर पूरे होने वाले हैं। ऐसे में यदि छह और बसें रूट से हटाई गईं तो संचालन पर असर पड़ेगा। फिलहाल छह बसों के हटने के बाद से अब केवल 34 बसों का संचालन ही हो पा रहा है। अधिकतर बसों को दिल्ली और देहरादून पर ही संचालित किया जा रहा है। दूसरी ओर डिपो में 22 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा था जिनमें 10 बसों का अनुबंध पूरा हो गया है। अनुबंधित केवल 12 बसों का संचालन हो रहा है। सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि डिपो प्रशासन की ओर से दस नई बसों की मांग की गई है। उम्मीद हैं कि जल्द ही डिपो को दस नई बसें मिलेगी और संचालन बेहतर होगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment