काशीपुर रोडवेज डिपो से जल्द ही नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी

काशीपुर। स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। काशीपुर डिपो से जल्द ही नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए डिपो को भवाली डिपो से तीन छोटी बसें मिलेंगी। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बसों के आने के बाद जसपुर से नैनीताल के लिए भी बस सेवा बहाल होगी। जसपुर से नैनीताल के लिए बस सेवा चार-पांच साल पहले बंद हो गई थी। डिपो में अक्सर नैनीताल और लोहाघाट…

काशीपुर बार एसोसिएशन ने मनाया ईद मिलन समारोह

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आज ईद मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की ईद मिलन धार्मिक एकता का परिचायक है समारोह में न्यायिक अधिकारियों व न्यायिक कर्मचारियों ने भी भाग लिया तथा एक साथ मिलकर एक दूसरे को सेवई खिलाई। संचालन कर रहे हैं बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने ईद मिलन समारोह के महत्व को समझाया। इस मौके पर काशीपुर बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बी सी…

युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। उनके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, 24 मार्च की रात ग्राम बरखेड़ा पांडे में शाने अली (18) पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर किया था। इस हमले में शाने अली के कंधे में छर्रे लगे थे। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने उनतीस मार्च को मुखबिर की सूचना पर बांसखेड़ा फ्रलाईओवर के नीचे से आरोपियों को गिरफ्रतार किया…

14 अप्रैल को डॉ- भीमराव अंबेडकर बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

काशीपुर। आंबेडकर पार्क जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष चंद्रहास गौतम ने बताया कि भोगपुर स्थित आंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे से रात आठ बजे तक डॉ- भीमराव आंबेडकर और ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

उत्तराखंड सरकार की ओर से हाजियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन टीकाकरण कैंप लगाया

काशीपुर। उत्तराखंड की धामी सरकार की ओर से हज यात्रियों के लिए राजकीय चिकित्सालय में आज मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, सीएमएस डॉ- एसके दीक्षित, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ- अमरजीत सिंह साहनी, मौलाना हाशमी नूरी जायरीन हज बैतुल्लाह, भाजपा नेता इंतजार हुसैन समेत सैकड़ो लोग टीकाकरण कैंप में उपस्थित रहे। यह टीकाकरण काशीपुर, जसपुर , बाजपुर और गदरपुर के जायरीन जो हज बैतुल्लाह के लिए जा रहे हैं। उनका काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में टीकाकरण की व्यवस्था…