काशीपुर रोडवेज डिपो से जल्द ही नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी

काशीपुर। स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। काशीपुर डिपो से जल्द ही नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए डिपो को भवाली डिपो से तीन छोटी बसें मिलेंगी। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बसों के आने के बाद जसपुर से नैनीताल के लिए भी बस सेवा बहाल होगी। जसपुर से नैनीताल के लिए बस सेवा चार-पांच साल पहले बंद हो गई थी। डिपो में अक्सर नैनीताल और लोहाघाट जाने वाली सवारियां आती हैं। बस न होने के कारण उन्हें अन्य वाहनों से जाना पड़ता था। नई बस सेवा से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। सेवा शुरू करने के लिए स्थानीय जनता ने परिवहन विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment