उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े प्रमोशन, अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, अपर शिक्षा निदेशक रहे अजय नौडियाल को शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को विभाग में नेतृत्व सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नौडियाल लंबे समय से शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए नीतिगत और प्रशासनिक अनुभव हासिल कर चुके हैं।इसके साथ ही विभाग में अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है। मेहरबान सिंह…

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चैंपियन के आरोपों पर दिया जवाब

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया है। गोदियाल ने कहा कि उन पर 2002 में मुंबई के एक डांस क्लब में ले जाने का आरोप लगाया गया है, जबकि जिस डांस पार्टी की बात चैंपियन कर रहे हैं, उसमें भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि चैंपियन के आरोपों का बेहतर जवाब भट्ट ही दे सकते हैं।इससे पहले चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गोदियाल और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

कोतवाली में मनाया गया थाना दिवस, कई फरियादियों की फरियादों को सुना

काशीपुर। आज कोतवाली में थाना दिवस मनाया गया। जिसमें शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया और समाधान भी किया गया।आज कोतवाली काशीपुर में थाना दिवस मनाया गया। इस दौरान कोतवाली में आए 25 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें लेन-देन, जमीन धोखाधड़ी, पारिवारिक आदि मामले आए। वहीं एक पिता और पुत्र के विवाद का मामला आया, जिसमें पिता को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए। एसएसआइ नवीन बुधानी ने बताया कि सभी मामलों को संबंधित चौकी प्रभारियों को दिए गए। सभी…

उत्तराखंड में जंगल राज कायम, अधिकारी भी सुरक्षित नहीं :अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सौंप देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ और उनके सहयोगियों के द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध गिरफ्तारी की मांग की।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी कार्यालय में उपस्थित हो जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक उमेश शर्मा उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की। महानगर अध्यक्ष अलका पाल…

हेट स्पीच रिपोर्ट पर धामी का करारा पलटवार, ‘जरूरत पड़ी तो मोदी और शाह—दोनों को करूंगा कॉल

देहरादून। देहरादून के होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित ‘हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम-2026’ के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चिर-परिचित धाकड़ अंदाज में नजर आए। राजनीतिक मुद्दों से लेकर व्यक्तिगत सवालों तक, उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए और स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे।हाल ही में एक अमेरिकी रिपोर्ट में हेट स्पीच के मामलों को लेकर उठे सवाल पर मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मेरे प्रदेश की जनता जानती है कि मैं किसी से नफरत नहीं करता। लेकिन…

युवाओं को खेल का बड़ा तोहफा: डॉ. यूनुस चौधरी ने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किया समर्पित

बैलजुड़ी (जसपुर)। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जसपुर क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने ग्राम बैलजुड़ी स्थित अपने आवास के समीप “द टचवुड स्कूल” में बने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को क्षेत्रीय युवाओं को समर्पित करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं बैडमिंटन खेलकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर जोर दिया।डॉ. चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल…

धामी सरकार का मेगा प्लान: 1.11 लाख करोड़ का बजट तैयार, शिक्षा-पर्यावरण से न्याय व्यवस्था तक बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आगामी 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र में पेश किए जाने वाले बजट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इस बार उत्तराखंड का बजट लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। मंत्रिमंडल ने बजट में आवश्यक संशोधन करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। धामी वर्तमान में वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं,…

आरओबी के ज्वाइंट फिर से उखड़ने लगे हैं, नहीं किया जा सकता बड़ी घटना से इनकार

काशीपुर। अगर आप नगर के एमपी चौक पर बने आरओबी से गुजर रहें हैं तो जरा स्पीड को कम कर लें। आरओबी पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट फिर टूटने लगे हैं। एनएचएआई की अनदेखी से जोखिम बढ़ता जा रहा है। महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटने लगे हैं। आरओबी का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था, जो वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुआ था। पिछले साल मार्च में आरओबी में दरार आ गई थीं। तब इस आरओबी पर भारी वाहनों को चढ़ने से रोका…

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में यादव समाज उतरा सड़कों पर, फिल्म निर्माता का फूंका पुतला

काशीपुर। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में यादव समाज के सैकड़ो लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म के जरिए यादव समाज को ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील और विवादित मुद्दे से जोड़कर सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की गई है।आक्रोशित भीड़ ने फिल्म के निर्माता संदीप तोमर और निर्देशक अंकित भड़ाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनका…

काशीपुर पुलिस का एक्शन, गैर-जमानती वारंटी दबोचा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में गठित टीम ने माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 25 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार…