कार्मिक सुरक्षा पर धामी का बड़ा एक्शन, सभी सरकारी दफ्तरों के लिए बनेगी एसओपी

देहरादून में सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट कर 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख किया और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई।…

काशीपुर में भी हुआ स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य आयोजन

काशीपुर। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और मानव सभ्यता की जीवन ,रेखा। जब यह जल स्वच्छ और संरक्षित रहता है, तो केवल पर्यावरण ही नहीं, समाज का सामूहिक स्वास्थ्य और संतुलन भी सुदृढ़ होता है। इसी विचार को साकार रूप देते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों, तालाबों, झीलों और समुद्री तटों की निस्वार्थ भाव से स्वच्छता एवं संरक्षण का व्यापक अभियान आज जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता का सशक्त…

पुलिस ने चोरी की घटना का भी किया 24 घंटे में खुलासा

काशीपुर। इस समय पुलिस के लिए 24 नंबर लकी माना जा रहा है क्योंकि ज्यादातर पुलिस 24 घंटे के अंदर घटनाओं का खुलासा करती है दिखाई दे रही है। पुलिस ने शोरूम में लगे एसी के पार्ट्स चोरी करने के आरोपी को भी 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। रामनगर रोड स्थित शोरूम रैड टेप लि- के मैनेजर सैनिक कालोनी निवासी जगत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह ने पुलिस को रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी के अनावरण…

पिछले काफी समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अलग-अलग मामलों के चार वारंटियों को गिरफ्रतार किया है। पिछले लम्बे समय से फरार चले रहे आबकारी अधिनियम में छोटी बरखेड़ी निवासी गुरमुख सिंह पुत्र शंकर सिंह व यहीं के कृष्ण सिंह पुत्र मोहर सिंह, अमरजीत उर्फ पप्पू पुत्र कश्मीर सिंह व एनबीडब्ल्यू के मौ0 सरफराज उर्फ छोटे पुत्र स्व- फकीर मौहम्मद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई शंकर सिंह बिष्ट, एएसआई रविंद्र सिंह गड़िया व दीपक चौहान, कांस्टेबल धमेंद्र भारती, दीपक जोशी, हरीश नेगी, सुरेंद्र कांबोज शामिल…

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत आज यूपीसीएल द्वारा आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया

काशीपुर। स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत आज यूपीसीएल द्वारा आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्मार्ट मीटर व्यवस्था से सटीक बिलिंग, पारदर्शिता और बेहतर ऊर्जा प्रबंधन सुनिश्चित होगा। आमजन से अपील है कि इस पहल का समर्थन कर एक स्मार्ट और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।इस दौरान यूपीसीएल अधिकारियों ने काशीपुर के महापौर दीपक बाली का जागरूकता कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अजित यादव , एक्शन टेस्ट काशीपुर विवेक कांडपाल , पार्षद पुष्कर बिष्ट जी, डॉ आर सी शर्मा , यूपीसीएल एस डी…

स्मार्ट मीटर को लेकर काशीपुर में जागरूकता अभियान तेज, यूपीसीएल ने बताये बड़े फायदे

काशीपुर। स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा काशीपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्मार्ट मीटर प्रणाली के लाभों से अवगत कराना और ऊर्जा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से सटीक बिलिंग, पारदर्शिता और बेहतर ऊर्जा प्रबंधन सुनिश्चित होगा। उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत के अनुसार बिजली बिल प्राप्त होगा, जिससे बिल संबंधी विवादों में कमी आएगी और बिजली सेवा अधिक विश्वसनीय बनेगी।इस अवसर पर…

काशीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

काशीपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पक्काकोट निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार दिनांक 22.02.2026 को प्रीतम सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी काशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सुरागरसी-पतारसी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में जुनैद पुत्र…

कार्मिक सुरक्षा पर कड़ा रुख, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश

देहरादून में सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों तथा शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार ने व्यापक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत एवं प्रभावी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में उनसे भेंट कर 21 फरवरी को प्रारंभिक…

महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि मनाई

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध विचारक , समाज सुधारक एवं पर्वतीय अम्बेडकर के नाम से पहचाने जाने वाले स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मोहल्ला काज़ीबाग दलित बस्ती स्थित जाटव धर्मशाला में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने…

मौसम का बदला मिजाज: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम के आसार

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की प्रबल संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी और अधिकांश अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार को मौसम में बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होकर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक…