काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 20 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर संख्या 60/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ…
Year: 2026
सीमा सुरक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री धामी ने आईटीबीपी के साथ समन्वय मजबूत करने पर दिया जोर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वित रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांत क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में राज्य सरकार और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बीच नियमित संवाद और प्रभावी समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत…
रुड़की में हत्या का खुलासा: पुलिस ने आरोपी दबोचा, ‘मिस्टर उत्तराखंड’ रह चुका युवक निकला कातिल
रुड़की। मंगलौर क्षेत्र में छह दिन पहले हुई ग्रामीण प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महज 20 हजार रुपये के लालच में की गई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2019 में ‘मिस्टर उत्तराखंड’ का खिताब भी जीत चुका है, लेकिन नशे की लत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया।सिविल लाइंस कोतवाली में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत…
पुलिस अलर्ट के बीच ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेने का आह्वान, सीएम धामी बोले—जन-जन को जोड़ने का सशक्त माध्यम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला प्रभावी मंच बन चुका है। यह कार्यक्रम नवाचारों को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रविवार को मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में जनप्रतिनिधियों, संस्कृति स्कूल के बच्चों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना।…
श्री गंगे बाबा मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर मोहल्ला किला काशीपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन में सर्वप्रथम हवन पूजन कर श्री गणेश वंदना के साथ व अतिथि गणों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का श्री सत्य सनातन हिंदू सम्मेलन समिति प्रताप एवं ऽत्रियान समिति काशीपुर के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान भगवान श्रीराम जी का पटका व रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।…
काशीपुर में 1 मार्च को होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री
देहरादून। महापौर दीपक बाली ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया। यह जानकारी देते हुए दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह और अपनत्व के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और…
संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन
काशीपुर। संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत वैदिक मंत्रेच्चार और हवन-पूजन के साथ हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर आहुति दी और धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महापौर दीपक बाली ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और श्रद्धालुओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समस्सता को सुदृढ़ करने के…
पुलिस सतर्क, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले से प्रदेश में सियासी भूचाल
राजधानी देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए हमले की घटना ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा उर्फ काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। यहां एक अशासकीय विद्यालय का नाम बदलने को लेकर निदेशक के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गहमा-गहमी के दौरान समर्थकों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया और निदेशक पर कुर्सियां तक…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ 2027 तैयारियों की समीक्षा की, 234.55 करोड़ के 34 कार्यों का शिलान्यास
हरिद्वार स्थित कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 234.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कुल 34 स्थायी प्रकृति के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल कुंभ मेले के सफल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन…
सीएम पुष्कर सिंह धामी जनजाति समागम में पहुंचे बेड़ूबगढ, पीपलकोटी में हुआ हेलिकॉप्टर लैंड
जनपद चमोली के बेड़ूबगढ में आयोजित जनजाति समागम में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पीपलकोटी के सेमलदाला मैदान में उतरा, जहां अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बेड़ूबगढ पहुंचे और कार्यक्रम में सहभागिता कर जनजातीय समुदाय से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनजातीय कल्याण योजनाओं, क्षेत्रीय विकास और दूरस्थ इलाकों तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया, साथ…
