काशीपुर। समाज सेवा में जूटी डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली समय-समय पर समाज में व्याप्त ज्वलंत मुद्दों और दिखावे के जीवन के प्रति झकझोरने वाले विचारों से समाज में जागृति लाने का प्रयास करती रहती हैं। वे कहती है कि आज के आधुनिक और जागरूक समाज में यह सोच बदलना अत्यंत आवश्यक है कि बेटी की विदाई केवल दहेज से होती है। दहेज या शादियों पर बहुत सारा पैसा उड़ा कर ना तो सुरक्षा देता है और न ही सम्मान। बेटी का सच्चा सम्मान और सुरक्षित भविष्य…
Year: 2026
किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई
काशीपुर। किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई है। साथ ही वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों के नाम सुखवंत ने लिए थे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच करने की जरूरत है। इसके अलावा दिवंगत किसान ने वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों के नाम लिए हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले की तरह इसमें भी लीपापोती कर रही…
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने नगर क्षेत्र में भव्य रोड शो निकाला
काशीपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखड की ओर से आज नगर क्षेत्र में भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रवि पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे। यह रोड शो जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति के पदभार ग्रहण के अवसर पर आयोजित किया गया। रोड शो की शुरुआत काशीपुर मंडी समिति गेट हाउस से हुई, जो मुख्य चौराहा, आलू फार्म, कौशल्या पुरी, बाजपुर होते…
29 फड़ व्यवसायियों को प्रशासन ने दिया नोटिस, व्यवसायियों में हड़कंप
काशीपुर। काशीपुर कोतवाली के सामने स्थित फड़ स्वामियों की रोजी-रोटी पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में संचालित सभी 29 फड़ों को नोटिस जारी करते हुए स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे फड़ व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी फड़ संचालकों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। इस बार प्रशासन ने उन्हें 17 जनवरी तक जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि फिलहाल प्रशासन की ओर से इन्हें मंगलवार तक…
काशीपुर को साफ स्वच्छ रखने के लिए हो रहे नुक्कड़ नाटकों में लोग ले रहे चढ़कर रुचि
काशीपुर। नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकारों ने आज दूसरे दिन भी नगर के विभिन्न वार्डों में घूम घूम कर आम जनमानस को सफाई के प्रति सचेत किया। लोगों में नुक्कड़ नाटक के प्रति काफी रुझान देखा गया और जिस क्षेत्र में भी यह कलाकार गए वहां लोगों ने भारी भीड़ के साथ इनकी बात को सुना। लोक कलाकारों ने लोगों को सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग रखने के साथ-साथ पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करने कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने और शहर को साफ…
काशीपुर वासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
काशीपुर। काशीपुर शहर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए महापौर दीपक बाली कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनके प्रयासों से आज यहां दिल्ली से आई लोक कलाकारों की एक टीम ने मुख्य चौराहे रोडवेज बस स्टैंड और टांडा तिराहे पर नुक्कड़ नाटक दिखाकर काशीपुर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों को सुखे और गीले कूडे के बारे में भी जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान* नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “गली-गली में गूंजे, स्वच्छता का नारा” नामक नुक्कड़ नाटक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गर्व, उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ मान्यता, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र
देहरादून। उत्तराखंड राज्य को उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में ‘लीडर’ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई है। यह मान्यता राज्य में स्टार्टअप नीति के तहत नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। सरकार के अनुसार यह सम्मान राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किए गए ठोस प्रयासों और…
किसान सुखवंत आत्महत्या मामला: IG निलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में SIT ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत की आत्महत्या के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच तेज कर दी है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी टीम शनिवार को हल्द्वानी पहुंची और काठगोदाम स्थित उस होटल का निरीक्षण किया, जहां किसान सुखवंत ने आत्महत्या की थी। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा होटल प्रबंधन से भी आवश्यक जानकारी ली, वहीं फोरेंसिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की…
उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों की औचक जांच होगी, यूपीसीएल लेगा विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं
देहरादून।उत्तराखंड में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों और शंकाओं को देखते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेशभर में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की औचक जांच के लिए एक विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं ली जाएंगी। यह संस्था अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर उपभोक्ताओं के घरों पर लगे स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच करेगी।यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि यह कदम उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। जांच के दौरान…
बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार से आगे मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, चारधाम यात्रा की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला
ऋषिकेश/चमोली। बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार से आगे किसी भी श्रद्धालु को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए चमोली जिला प्रशासन को मोबाइल जमा कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्णय हाल के दिनों में धार्मिक स्थलों पर रील और ब्लॉग बनाने के दौरान उत्पन्न हो रहे विवादों को देखते हुए लिया…
