उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का देवभूमि उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर शनिवार सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके आगमन से एक दिन पूर्व ही पुलिस, प्रशासन…

ऑनलाइन खरीद में लापरवाही पर सख्त रुख: अल्मोड़ा जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर ठोका 40 हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा। ऑनलाइन खरीद से जुड़े एक मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती का संदेश देते हुए अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि समय पर उत्पाद की डिलीवरी न करना और आयोग के नोटिस की जानबूझकर अनदेखी करना न केवल सेवा में कमी है, बल्कि यह सीधे तौर पर अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आता है। मामले की सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि विपक्षी कंपनी को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कंपनी ने उन्हें स्वीकार करने से बचते हुए आयोग…

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, 17 से 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट, शीत दिवस की भी चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 23 जनवरी तक प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति भी बन सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य के…

द्रोणा सागर क्षेत्र से पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ लोगों ने ली राहत की सांस

काशीपुर। नगर के द्रोणासागर किले पर तेंदुओं का आतंक एक बार फिर सामने आया, लेकिन इस बार प्रशासन और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते बड़ी सफलता हाथ लगी। लगातार प्रयासों के बाद बीती रात एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया, जिससे किले परिसर और आसपास के इलाकों में फैली दहशत कम हुई है।इस रेस्क्यू अभियान में पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट डॉ- मोहन चंद्र जोशी, संरक्षण सहायक प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा काशीपुर सहित वन विभाग के रेंजर देवेन्द्र सिंह व वन कर्मी यशपाल तथा अन्य कर्मचारियों ने अहम…

पूर्ति विभाग ने किया राशन कार्ड चिन्हिकरण का कार्य शुरू

काशीपुर। पूर्ति विभाग ने ऐसे परिवारों का चिन्हिकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जिनके बच्चें सरकारी नौकरी में हैं या विदेश में रह रहे हैं। इनका अभी भी राशन कार्ड में नाम दर्ज होना नियम विरुद्ध है। इसके अलावा मृत्यु होने के बाद भी राशन कार्ड से नाम नहीं कटवाने वाले लोगों के विरुद्ध भी विभाग ने कार्यवाही का मन बना लिया है।उल्लेखनीय है कि काशीपुर में कुल 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिसमें कुल 292753 लोग हैं। जिसमें से 2273 गुलाबी (एएवाई), 29560 सफेद कार्ड (पीएचएच) व 36220…

अंबाला क्षेत्र से 10 सदस्य किसानों की टीम काशीपुर गन्ना शोध केंद्र में पहुंची दिए टिप्स

काशीपुर। टेक्नोलॉजी मिशन ऑन सुगरकेन प्रोग्राम के तहत हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से 10 सदस्य किसानो की एक टीम इंटर स्टेट एक्सपोजर विजिट ओंफ फार्मर के तहत मिस अपूर्वा, सहायक गन्ना विकास अधिकारी अंबाला के नेतृत्व में 10 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र, काशीपुर में अपना विजिट किया। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक निलेश कुमार द्वारा टीम का स्वागत किया गया। टीम ने गन्ना शोध केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया तथा गन्ना किसान संस्थान में वार्ता द्वारा इन्हें गन्ना विकास…

यूसीसी के एक वर्ष पूरे होने को लेकर सीएम धामी का दावा, विवाह पंजीकरण में 24 गुना बढ़ोतरी, जनता में दिखा सकारात्मक रुझान

देहरादून। उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 को लागू की गई यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर सरकार का दावा है कि एक साल के भीतर ही इसके व्यापक और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यूसीसी लागू होने के एक वर्ष पूरे होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कानून को लेकर जनता के बीच सकारात्मक माहौल बना है और नागरिक बड़ी संख्या में पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार यूसीसी ने नागरिकों को कानूनी सुरक्षा की स्पष्ट गारंटी दी है, जिससे लोगों…

समीर उर्फ लक्की हत्याकांड का खुलासा, नशे के झगड़े में दोस्त ने ली जान, दो आरोपी गिरफ्तार

रामनगर। पुलिस ने समीर उर्फ लक्की हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि बीते गुरुवार को आदर्श नगर, शंकरपुर भूल निवासी 18 वर्षीय समीर उर्फ लक्की का शव भवानीगंज स्थित भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हत्या की गंभीरता को…

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, डीएसओ श्याम आर्य 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है और इसी क्रम में हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) श्याम आर्य समेत दो लोगों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिससे विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि डीएसओ कार्यालय में कार्य से जुड़े मामलों में अवैध धन की मांग की जा रही है। शिकायत…

शिक्षक ही समाज की चेतना के सबसे बड़े शिल्पकार, शिक्षा की मजबूती से ही राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की चेतना को दिशा देने वाला सबसे बड़ा मार्गदर्शक होता है और जिस समाज में शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित एवं संतुष्ट रहता है, वही समाज प्रगति के शिखर की ओर तेजी से अग्रसर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और राष्ट्र के भविष्य को…