काशीपुर। लोहड़ी का त्यौहारमहिला पंजाबी महासभा द्वारा मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने पंजाब का गिद्दा प्रोग्राम में जमकर धूम मचाई। महिला पंजाबी महासभा द्वारा रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में लोहड़ी के त्यौहार का आयोजन किया। जिसमें महिला पंजाबी महासभा की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष सरोज शर्मा, जोगिंदर चांदी, मंजू चौधरी, सुषमा अरोड़ा, नीलम छाबड़ा, सोना सेठी, दीप्ति चुग, शालू अरोड़ा, मोनिका शर्मा, कविता शर्मा, रजनी सेठी, अंकित दुआ, कोमल, पूनम अरोड़ा, गीता, रेखा अरोड़ा, वंदना, निशा नारंग, रिशु छाबड़ा, गीता अरोड़ा, स्वीटी सेठी, ललिता,…
Year: 2026
भाजपा के ‘वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान’ की प्रदेश में आज से शुरुआत
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी ‘वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान’ की उत्तराखंड में शनिवार से शुरुआत करने जा रही है। अभियान को लेकर आज प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि जनजागरण अभियान के…
उत्तराखंड में बीईएसएस परियोजनाओं को बड़ी राहत, क्षमता आधारित टैरिफ को मिली मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) परियोजनाओं के लिए अब निवेश का रास्ता आसान हो गया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूजेवीएनएल की आपत्तियों और सुझावों को स्वीकार करते हुए पूर्व नियमों में संशोधन कर क्षमता आधारित टैरिफ (रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह) को मंजूरी दे दी है।यूजेवीएनएल ने आयोग के समक्ष यह तर्क रखा था कि बीईएसएस के लिए प्रति यूनिट डिस्चार्ज आधारित टैरिफ अव्यावहारिक है। बीईएसएस एक पूंजी-प्रधान परिसंपत्ति है, जिसमें डेवलपर को पूरा निवेश शुरुआत में ही करना पड़ता है और मासिक ऋण भुगतान…
उत्तराखंड में बढ़ते साइबर अपराधों पर राज्यपाल की चिंता, बोले— तकनीकी तौर पर एक कदम आगे सोचना होगा
देहरादून। आमतौर पर शांत रहने वाले उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो राज्य के लिए एक नई चुनौती बनकर सामने आई है।राज्यपाल ने कहा कि साइबर अपराध पूरी तरह तकनीक आधारित होते हैं, इसलिए उनसे निपटने के लिए सरकार और पुलिस को भी तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनना होगा। साथ ही ऐसे अपराधों…
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर हल्द्वानी के युवक व उसके दोस्त के शव मिले, पत्नी से विवाद का मामला
हल्द्वानी। पत्नी से चल रहे विवाद से जुड़े कोर्ट मामले की पेशी के लिए दिल्ली गए हल्द्वानी निवासी युवक और उसके दोस्त के शव दिल्ली के आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। पांच जनवरी को युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि छह जनवरी को उसी स्थान से करीब 200 मीटर दूर उसके दोस्त का शव बरामद हुआ।जानकारी के अनुसार, वैलेजली लॉज गली नंबर-2, शिव मंदिर क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय रवि गुप्ता एक फाइनेंशियल कंपनी में कार्यरत था। उसका दिल्ली के मंडावली क्षेत्र निवासी पत्नी…
उत्तरकाशी में अंगीठी के धुएं से मजदूर की मौत, एक की हालत स्थिर
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के चामकोट गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, डुंडा क्षेत्र के बीरपुर निवासी प्रमोद जोशी (36) पुत्र नत्थी प्रसाद जोशी और सुरेश चंद्र (50) पुत्र बिंदी लाल चामकोट गांव के एक निजी भवन में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे।…
अंकिता भंडारी के नाम पर होगा पौड़ी का सरकारी नर्सिंग कॉलेज, सीएम धामी का निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम अब ‘स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज, डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ रखा गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दी।बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा रखी गई…
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति, सीएम धामी का बड़ा फैसला
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुरू से ही कथित वीआईपी एंगल को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठती रही है। हाल ही में वायरल हुए ऑडियो–वीडियो प्रकरण के बाद यह मांग और तेज हो गई थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में…
आईजीएल कंपनी ने सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए किए कंबल वितरित
काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए समर्पित रहा है। इसी क्रम में आईजीएल अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल व हेड मानव संसाधन- प्रशासन-लाईजनिंग राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर के दूरस्थ क्षेत्र साड़खेड़ा, बंगाली कलोनी, हेमपुर स्माइल, बरखेड़ी, जैतपुर घोसी, धोरी परसा इत्यादि ग्रामो में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में ठंड के प्रकोप से राहत देने लिए 550 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर लाभान्वित किया…
महिला व पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप कराए जाने के विषय में की प्रेस
काशीपुर। उत्तराखड वेट लिफ्रिटंग के ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसका उद्देश्य आगामी 11 और 12 जनवरी को ओपन उत्तराखड महिला व पुरुष वेटलिफ्रिटंग चैंपियनशिप कराए जाने के विषय में था। यह चैंपियनशिप काशीपुर स्टेडियम में होनी प्रस्तावित हुई, जिसमें लगभग 125 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग़ करेंगे, उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखड वेटलिफ्रिटंग के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्रटर राजीव चौधरी ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। इस प्रतियोगिता में आगामी फरवरी माह में आयोजित नेशनल…
