काशीपुर का गिरीताल बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, 31.63 करोड़ की भव्य योजना पर तेज़ी से काम

काशीपुर। शहर की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाला गिरीताल अब पूरी तरह नए, भव्य और आधुनिक स्वरूप में नजर आने वाला है। नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर सहयोग से गिरीताल के कायाकल्प की ऐतिहासिक योजना तेजी से धरातल पर उतर रही है। वर्षों बाद गिरीताल की झील में फिर से नौकायन शुरू होगा, जिससे काशीपुरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी नया आकर्षण मिलेगा और शहर एक बड़े पर्यटन हब के रूप में उभरेगा।गिरीताल के सौंदर्यीकरण के लिए अब 31 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से एक व्यापक और आधुनिक परियोजना तैयार की गई है। इससे पहले इस कार्य के लिए मात्र साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत थे, जो इतने बड़े विकास के लिए अपर्याप्त थे। महापौर दीपक बाली के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरीताल को आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वरूप देने पर सहमति दी, जिसके बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत डीपीआर तैयार की गई।8 जोन में विकसित होगा गिरीतालनई योजना के तहत गिरीताल को 8 अलग-अलग जोन में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, आकर्षक वॉटर फाउंटेन, जॉगिंग और साइक्लिंग ट्रैक, ओपन थिएटर, झील और जंगल ट्रैक, सुंदर लाइब्रेरी, इको-टूरिज्म सुविधाएं, जिम और योग केंद्र, किड्स प्ले एरिया, रेस्टोरेंट, प्राइवेट विलाज और सखीहाट जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। गिरीताल आने वाले लोगों को ऐसा अनुभव मिलेगा जैसे वे किसी बड़े राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर पहुंचे हों।पौराणिक और धार्मिक पहचान रहेगी सुरक्षितगिरीताल की सबसे बड़ी खासियत इसका पौराणिक और धार्मिक महत्व है। परियोजना के तहत यहां मौजूद मंदिरों और धार्मिक स्थलों की आभा को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। आधुनिक विकास के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी संजोया जाएगा, जिससे आस्था और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।नौकायन से लौटेगी झील की रौनकइस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण झील में दोबारा शुरू होने वाला नौकायन होगा। वर्षों से बंद पड़ी नावें अब फिर से गिरीताल की झील में चलती नजर आएंगी। इससे बच्चों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यह स्थान एक प्रमुख मनोरंजन केंद्र बन जाएगा और स्थानीय पर्यटन को नई गति मिलेगी।वेंडिंग जोन से मिलेगा सम्मानजनक रोजगारमहापौर दीपक बाली ने बताया कि गिरीताल सहित शहर के अन्य हिस्सों में पांच वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जिन पर करीब 7 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे। इन वेंडिंग जोनों में लगभग 250 दुकानें होंगी। इसका उद्देश्य ठेले-फड़ वालों को उत्पीड़न से बचाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है। भविष्य में ऐसे पांच और वेंडिंग जोन विकसित करने की भी योजना है।डॉग शेल्टर और सफाई व्यवस्था में भी नया उदाहरणमहापौर ने जानकारी दी कि काशीपुर में शहर से बाहर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डॉग शेल्टर हाउस बनाया जा रहा है, जो देश के चुनिंदा बेहतरीन केंद्रों में शामिल होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पांडिचेरी के बाद काशीपुर देश का दूसरा शहर है, जहां रात 3 बजे तक नियमित सफाई अभियान चलाया जाता है।गिरीताल के इस व्यापक कायाकल्प से न केवल काशीपुर की सुंदरता और पहचान बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment