हेट स्पीच रिपोर्ट पर धामी का करारा पलटवार, ‘जरूरत पड़ी तो मोदी और शाह—दोनों को करूंगा कॉल

देहरादून। देहरादून के होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित ‘हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम-2026’ के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चिर-परिचित धाकड़ अंदाज में नजर आए। राजनीतिक मुद्दों से लेकर व्यक्तिगत सवालों तक, उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए और स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे।हाल ही में एक अमेरिकी रिपोर्ट में हेट स्पीच के मामलों को लेकर उठे सवाल पर मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मेरे प्रदेश की जनता जानती है कि मैं किसी से नफरत नहीं करता। लेकिन…

युवाओं को खेल का बड़ा तोहफा: डॉ. यूनुस चौधरी ने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किया समर्पित

बैलजुड़ी (जसपुर)। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जसपुर क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने ग्राम बैलजुड़ी स्थित अपने आवास के समीप “द टचवुड स्कूल” में बने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को क्षेत्रीय युवाओं को समर्पित करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं बैडमिंटन खेलकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर जोर दिया।डॉ. चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल…

धामी सरकार का मेगा प्लान: 1.11 लाख करोड़ का बजट तैयार, शिक्षा-पर्यावरण से न्याय व्यवस्था तक बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आगामी 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र में पेश किए जाने वाले बजट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इस बार उत्तराखंड का बजट लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। मंत्रिमंडल ने बजट में आवश्यक संशोधन करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। धामी वर्तमान में वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं,…

आरओबी के ज्वाइंट फिर से उखड़ने लगे हैं, नहीं किया जा सकता बड़ी घटना से इनकार

काशीपुर। अगर आप नगर के एमपी चौक पर बने आरओबी से गुजर रहें हैं तो जरा स्पीड को कम कर लें। आरओबी पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट फिर टूटने लगे हैं। एनएचएआई की अनदेखी से जोखिम बढ़ता जा रहा है। महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटने लगे हैं। आरओबी का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था, जो वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुआ था। पिछले साल मार्च में आरओबी में दरार आ गई थीं। तब इस आरओबी पर भारी वाहनों को चढ़ने से रोका…

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में यादव समाज उतरा सड़कों पर, फिल्म निर्माता का फूंका पुतला

काशीपुर। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में यादव समाज के सैकड़ो लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म के जरिए यादव समाज को ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील और विवादित मुद्दे से जोड़कर सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की गई है।आक्रोशित भीड़ ने फिल्म के निर्माता संदीप तोमर और निर्देशक अंकित भड़ाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनका…

काशीपुर पुलिस का एक्शन, गैर-जमानती वारंटी दबोचा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में गठित टीम ने माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 25 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार…

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी सहित अहम प्रस्तावों पर फैसला संभव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़ा प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है।सरकार की इस बैठक को प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से…

काशीपुर पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, अभियान में 4 गैर-जमानती वारंटी दबोचे

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीमों ने अलग-अलग वादों में माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए 23/24 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों वारंटी काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे…

यूपीसीएल को वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्युत दरें बढ़ाने के लिए अनुमति नहीं दी जानी चाहिए-पवन अग्रवाल

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष, पवन अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि बीते 23 फरवरी, 2026 को उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग यूईआरसी द्वारा उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन यूपीसीएल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित विद्युत टैरिफ वृद्धि के संबंध में विद्युत उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया एवं सुझाव आमंत्रित किए जाने के उद्देश्य से विकास भवन, ऊधम सिंह नगर के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में यूईआरसी के चेयरमैन, एमएल प्रसाद, मेंबर टेक्निकल, प्रभात किशोर डिमरी, मेंबर (लॉ), अनुराग शर्मा, डायरेक्टर, फाइनेंस, दीपक पाण्डेय,…

यूपीसीएल को वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्युत दरें बढ़ाने के लिए अनुमति नहीं दी जानी चाहिए-पवन अग्रवाल

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष, पवन अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि बीते 23 फरवरी, 2026 को उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग यूईआरसी द्वारा उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन यूपीसीएल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित विद्युत टैरिफ वृद्धि के संबंध में विद्युत उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया एवं सुझाव आमंत्रित किए जाने के उद्देश्य से विकास भवन, ऊधम सिंह नगर के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में यूईआरसी के चेयरमैन, एमएल प्रसाद, मेंबर टेक्निकल, प्रभात किशोर डिमरी, मेंबर (लॉ), अनुराग शर्मा, डायरेक्टर, फाइनेंस, दीपक पाण्डेय,…