काशीपुर। पुलिस ने मृतक के परिजनों की उपस्थिति में आजउत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रातः मानपुर रोड स्थित नौगजा कब्रिस्तान से मुर्सलीन का शव कब्र से निकाला गया। परगना मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मृतक के शव का पंचनामा भरा। शव पैनल पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल की विजय नगर-नईबस्ती निवासी 17 वर्षीय मुर्सलीन की संदिग्ध मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर शव…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
एसटीएफ ने फर्जी लाइसेंस बनवा कर उन पर शस्त्र क्रय करने के मामले में 10 लोगों में से तीन को किया गिरफ्तार
काशीपुर। एसटीएफ ने फर्जी लाइसेंस बनवा कर उन पर शस्त्र क्रय करने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्रतार कर उनसे 3 अवैध शस्त्र (सेमीऑटोमैटिक पिस्टल) और 65 (-30 व -32 बोर) कारतूस व 3 कूटरचित (फर्जी) लाइसेंस बरामद किये हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाईसेंस धारकों पर पिछले करीब एक माह से एसटीएफ द्वारा गोपनीय जानकारी/जांच के उपरांत यह कार्यवाही करते हुए काशीपुर कोतवाली में उ-प्र-…
राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीखा पलटवार, कहा—“कांग्रेस नेता को गंभीरता से नहीं लेता कोई”
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और राज्य सरकार पर की गई टिप्पणी पर कड़ा जवाब दिया है। नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सहित देश में राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लिया जाता।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को स्वयं भी यह स्पष्ट नहीं होता कि वे कब और क्या बयान दे देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “लॉन्चिंग और रिलॉन्चिंग” के लंबे दौर के बावजूद राहुल गांधी अब…
आइए विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी मिलकर पौधे लगाए और देश को हरा भरा बनाएं: महापौर
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पहली बार इतना शानदार हरियाली उत्सव कार्यक्रम किया कि प्रकृति भी मंत्र मुग्ध हो गई और पौधे महापौर, पार्षदों, एवं नगर निगम अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने लगाए तो उनको पानी दिया इंद्र देवता ने। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि आओ एक कदम पर्यावरण के नाम। एक पौधा लगाइए और प्रकृति से दोस्ती बढाइए तथा काशीपुर को साफ स्वच्छ एवं हरा- भरा बनाने में अपना योगदान दीजिए। प्रतिवर्ष अन्य संस्थाओं की…
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 2 PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत चार आईएएस, दो पीसीएस तथा सचिवालय सेवा के एक अधिकारी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।शासन के आदेश के अनुसार वर्ष 2007 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन की जिम्मेदारियों में विस्तार करते हुए…
खराब मौसम ने बदला राहुल गांधी का कार्यक्रम, अल्मोड़ा रैली वर्चुअल, दौरा बीच में छोड़ लौटे दिल्ली
देहरादून/पंतनगर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। राहुल गांधी दिल्ली से हवाई मार्ग से पंतनगर पहुंचे, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और बाद में अपना शेष कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौट गए।राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की सरकार प्रधानमंत्री…
2027 मिशन पर भाजपा का फोकस, हारी हुई 23 सीटों पर उतारे जाएंगे दिग्गज नेता
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक सांसद, मंत्री और विधायक को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हारी हुई विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करते हुए कोर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया…
9.74 लाख पेंशनधारकों को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने एक क्लिक में जारी किए 176 करोड़ रुपये
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के 9 लाख 74 हजार 338 पेंशन लाभार्थियों के खातों में 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से यह राशि जारी की। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्ति अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना…
रेलवे ट्रैक के पास 2 शव मिलने से नगर क्षेत्र में मची सनसनी
काशीपुर। नगर की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में कोयले की रेक के पास एक वृद्धा और एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।इस मामले में काशीपुर रेलवे जंक्शन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया कि शुगर मिल डबल फाटक के…
मातृ मृत्यु दर में कमी लाने को प्रशासन सख्त, सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश
रुद्रपुर। जनपद में मातृ मृत्यु दर को कम करने और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समीक्षा के दौरान…
