काशीपुर। भाजपा नेता डाॅ. युनूस चौधरी ने बीते दिवस अजमेर शरीफ दरगाह के 815वें सालाना उर्स के मौके पर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला के दरबार में अपनी हाजिरी देते हुए चादर पेश की। उन्होंने इस मौके पर उत्तराखंड और देश की तरक्की, अमन चैन और आपसी भाईचारे समेत पद्रेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद अजय भट्ट के लिए दुआ की। इस मौके पर सैयद इमरान अली चिश्ती गद्दी नसीन दरगाह अजमेर शरीफ को चादर पेश कराई। इस मौके पर डाॅ. यूनुस चौधरी ने कहा…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने हेतु नववर्ष शपथ कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा “SUSTAINABLE 2026 PLEDGE (शपथ कार्यक्रम)” के अंतर्गत नववर्ष के अवसर पर नगर निगम परिसर में प्रातः 11:30 बजे एक विशेष पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि “आज संकल्प लें हम 2026 को स्वच्छ बनाएं। धरती, पानी और हवा की रक्षा करें”। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल द्वारा पर्यावरण मित्रों को सस्टेनेबल 2026 की शपथ दिलाई…
लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर युवक हुआ चोटिल
काशीपुर। कृषि मंडी के सामने ग्राम सरवरखेड़ा क्षेत्र मे ओवर ब्रिज के पास साइड मार्ग पर अनाज के कट्टों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रॉली में रखे अनाज के कट्टों पर बैठा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कट्टों सहित सड़क पर जा गिरा। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि उसी समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा दुर्घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के…
पुल के नीचे छुपाए गए नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन की खेप पुलिस ने की बरामद
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने पुराल के नीचे छिपाकर रखे नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।आईटीआई थाना व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दढ़ियाल रोड फ्रलाई ओवर से बाजपुर को जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे काली पन्नी से नशीले इन्जेक्शन व नशीली दवाईयाेंं की 17 पेटियां बरामद की हैं। बरामद…
किसानों का शोषण हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- अलका पाल
काशीपुर : कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगी, सरकार को तत्काल किसानों की फसल का भुगतान भुगतान करना होगा। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने यहां व्यक्त किए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने कहा कि धान की फसल का भुगतान न होने से नाराज किसानो द्वारा सहकारी समिति के गेट पर ठंड के दिनों में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन किया जा रहा है, हजारों कुंतल धान सरकार ने खरीद तो लिया, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर ना चढ़ाकर किसानों…
एक जनवरी से उत्तराखंड को मिलेंगे आठ नए सचिव, आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को बड़ी पदोन्नतियां, शासन-प्रशासन में होगा बड़ा बदलाव
उत्तराखंड शासन में नए साल की शुरुआत के साथ ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल और पदोन्नतियों की तस्वीर सामने आ रही है। एक जनवरी से राज्य को आठ नए सचिव मिलने जा रहे हैं। सोमवार को मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदोन्नति से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही चार आईएफएस अधिकारियों की डीपीसी मंगलवार को प्रस्तावित है, जबकि पांच आईएफएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और तीन आईएफएस अधिकारियों को सीनियर…
नववर्ष पर उत्तराखंड में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सरकार सतर्क, रंग-बिरंगे स्टीकर सिस्टम से ट्रैफिक नियंत्रण, सीएम धामी ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था की सख्त समीक्षा की
नए साल के अवसर पर देश के लगभग हर राज्य से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं, ऐसे में पहाड़ी राज्य में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस और यातायात विभाग ने इस बार भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए नए और प्रभावी उपाय अपनाए हैं। राज्य के सीमावर्ती चेकपोस्टों पर प्रवेश करते ही पर्यटकों के वाहनों पर रंग-बिरंगे स्टीकर लगाए जा रहे हैं, जिनसे यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि संबंधित वाहन किस…
सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार गोष्ठी कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब
काशीपुर। सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार गोष्ठी कार्यक्रम के तहत न्यायपंचायत खड़कपुर देवीपुरा के धनौरी प्रतापपुर इंटर कॉलेज में वृहद बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायपंचायत क्षेत्र के लगभग 8 ग्राम पंचायतों के साथ ही अन्य आम जनता ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर का मुख्य अतिथि शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मेयर दीपक बाली व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी द्वारा किया गया व जनसमस्याएं सुनी तथा उनका समाधान किया। शिविर में 25 विभागों द्वारा…
गौचर में किसान दिवस पर राज्यस्तरीय कृषि मेले का भव्य आगाज, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी किसानों के बीच रहे मौजूद
चमोली जनपद के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेले का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कई घंटों तक किसानों के बीच रहकर उनसे सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और खेती-किसानी से जुड़े अनुभवों को साझा किया। इस कृषि मेले में पहाड़ की पारंपरिक और आधुनिक कृषि को एक साथ प्रदर्शित किया गया है, जिससे किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी…
एंजेल चकमा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुख, पिता से फोन पर की बात, बोले– दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं…
