देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शेलेन्द्र जी की गरिमामय उपस्थति मे लोकार्पण किया।’ स्कूल में वर्षो पूर्व बने भवन जर्जर होकर टूट रहे है व बच्चो की संख्या बढ़ने पर भवन की आवश्यकता को देखते हुए व छात्रों की संख्या को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा.…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
चैती मेले में तमंचा लेकर घूम रहे व्यक्ति और वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। गश्त के दौरानआईटीआई पुलिस ने चैती मेले के नखाशा बाजार से एक संदिग्ध को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशरफ अंसारी पुत्र असलम अंसारी निवासी किला मोहल्ला काली बस्ती गंगे बाबा रोड बताया। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है तथा अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। वहीं पुलिस ने पिछले लम्बे समय से आबकारी अधिनियम…
चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। नगर क्षेत्र में विगत दिनो घटित बाइक चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर/बाजपुर के दिशा निर्देशन में बाइक चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। बाइक चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये मुखबीर की सूचना पर गुरुद्धारे के पीछे ईदगाह के सामने आम के बाग को जाने वाले रास्ते…
19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त, ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ से मतदाता सीधे कर सकेंगे संपर्क
देहरादून। चुनाव संबंधी तैयारियों के तहत प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा बड़े पैमाने पर बूथ स्तर पर कार्य तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक विभिन्न दलों ने लगभग 19 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त कर दिए हैं, जो मतदाता सूची के सत्यापन और अपडेट की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रत्येक मतदान केंद्र पर अनुपस्थित, स्थानांतरित (शिफ्टेड) तथा मृत मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके। यह प्रक्रिया आगामी चुनावों को ध्यान में…
अन्य राज्यों के चुनाव में उतरी उत्तराखंड भाजपा की टीम, सीएम धामी होंगे स्टार प्रचारक
देहरादून। विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की बूथ प्रबंधन प्रणाली की कई बार सराहना की है, जिसके चलते इस बार भी यहां की टीमों को चुनावी राज्यों में तैनात किया गया है। प्रदेश संगठन के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में टीम भेजी गई है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 20 पदाधिकारी शामिल हैं।इसी प्रकार असम में 15 सदस्यीय टीम सक्रिय…
पीएम मोदी-सीएम धामी मुलाकात से अटकलों पर विराम, नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं थमीं
नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच आज नई दिल्ली में हुई मुलाकात को राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। करीब आठ महीने बाद हुई इस आमने-सामने की बैठक ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चल रही कई अटकलों पर विराम लगा दिया है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस मुलाकात को मुख्यमंत्री धामी के प्रति केंद्रीय नेतृत्व के मजबूत समर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर…
नगर क्षेत्र में यातायात का बढ़ता दवाब पुलिस के लिए बना सिरदर्द
काशीपुर। नगर क्षेत्र में यातायात का बढ़ता दवाब पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पुलिस- प्रशासन के तय किए नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा और टेंपो चालक निर्धारित रूटों के बजाय मनमाने रास्तों पर दौड़ रहे हैं। मेन बाजार, रतन सिनेमा रोड पर इन रिक्शाओं से लगातार जाम बना रहता है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। काशीपुर के मुख्य चौराहे और मार्ग दिनरात ई-रिक्शा और टेंपो से घिरे रहते हैं। कमाने के लालच…
अपने माता पिता की आज्ञा पर चलकर जीवन गुजारना चाहिए: महेशानंद पुरी महाराज
काशीपुर। विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम सुभाष नगर में आज श्री राम नवमी के पावन अवसर पर आश्रम में सत्संग हुआ अपने प्रवचन में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज ने बताया कि हमें अपने जीवन को मर्यादा पूर्षाेतम प्रभु श्री राम जी के आदर्शाे पर जीना चाहिए जैसे श्री राम जी ने पिता की आज्ञा मान कर 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया हम सब को भी अपने माता पिता की आज्ञा में चलकर जीवन गुजारना चाहिए। आज ही श्री अद्वैत मत के संस्थापक श्री श्री 1008…
दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।सूत्रों के अनुसार अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री से संभावित मुलाकात को इसी दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।…
रामनवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों का दिया संदेश
देहरादून। रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की और कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उन्हें उपहार भी भेंट किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिसमें बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर…
