काशीपुर। वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज ,पं गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कालेज आर्य कन्या इंटर कालेज चंदावती तिवारी महाविद्यालय समेत शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों के साथ साथ पं गोबिंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति, कुमायूं उद्योग जगत तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ समाज सेवी शिवनन्दन प्रसाद अग्रवाल का गत सायं 94 वर्ष की अवस्था में निधन होते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस के साथ अन्य राजनैतिज्ञों ने दलगत भावना से हटकर शोक प्रकट किया। उनके अंतिम संस्कार में समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति शामिल हुए और समाज में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया वहीं उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शिक्षाविद् वरिष्ठ समाजसेवी विद्यालय प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोक सभा के दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय के प्रबंधक के रूप में शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल द्वारा विद्यालय की उन्नति का उल्लेऽ करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति का निकट भविष्य में पूरा होगा असंभव नहीं तो कठिन अवश्य है। प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि स्व- अग्रवाल जी ने उदयराज हिंदू इंटर कालेज के विशाल प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्व एच डी देवगौड़ा की विशाल जनसभाओं का कुशल संचालन करने के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की जनसभा का संचालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। पूर्व केन्द्रीय उद्योग मंत्री एवं उत्तर प्रदेश, उत्तराऽंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व पं नारायण दत्त तिवारी तथा पूर्व सांसद स्व सतेंद्र चंद्र गुड़िया जी के साथ स्व अग्रवाल जी का अटूट नाता रहा है। क्षेत्र और विद्यालय के चौमुऽी विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उधर उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंधन समिति पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों, पं गोबिंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पार्थिक शरीर को अग्नि उनके छोटे पुत्र अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दी। साथ ही उनके निधन पर पं गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कालेज आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भी शोक सभाएं आयोजित कर विद्यालय का अवकाश कर दिया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित उद्योगपति योगेश कुमार जिन्दल, महापौर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष हिमांशु गर्ग, मंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल सर्राफ, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक गोयल, कपिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संदीप सहगल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया, पं गोबिंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति प्रबंधक मनोज कौशिक, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, पंकज टंडन, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, डॉ संजीव गुप्ता, अनिल अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता लोहिया, मेजर मुनीशकांत शर्मा, महेश चंद्र आर्या, मनोज कुमार शर्मा नारंग, विजयपाल सिंह चौहान, पंकज अग्रवाल, रणधीर सिंह, मुकेश मिश्रा, मनोज कुमार विश्नोई, अनिल सिंह, ईश्वर गुप्ता, शक्ति प्रकाश अग्रवाल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे। वहीं विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, एनसी बाबा, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, अशोक सक्सेना, शिवम शर्मा, विकल्प गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा और इन्दु मान आदि ने शोक व्यक्त किया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
