नैनीताल। जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। जन स्वास्थ्य से जुड़े मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए की गई इस कार्रवाई को राज्य में इस स्तर पर हुई महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।ज्योलीकोट में…
Day: September 22, 2026
वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर शहर में शोक की लहर
काशीपुर। वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज ,पं गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कालेज आर्य कन्या इंटर कालेज चंदावती तिवारी महाविद्यालय समेत शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों के साथ साथ पं गोबिंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति, कुमायूं उद्योग जगत तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ समाज सेवी शिवनन्दन प्रसाद अग्रवाल का गत सायं 94 वर्ष की अवस्था में निधन होते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो…
मोबाइल और हमारे बच्चे: डराएं नहीं, हर परिवार तय करे ‘एक निश्चित घंटा’
काशीपुर ।समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त वाली ने कहा है कि आज के डिजिटल युग में बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इस ज्वलंत विषय पर समाज सेविका व डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने ‘नियमित स्क्रीन समय, सुरक्षित बचपन’ की एक प्रभावी व व्यावहारिक पहल की वकालत की है। उनका स्पष्ट मानना है कि तकनीक से बच्चों को पूरी तरह काटना संभव नहीं है क्योंकि यह आज के दौर की ज़रूरत है, लेकिन इसे सही parenting और पारिवारिक अनुशासन से संतुलित…
स्वच्छता चौपाल’ में महापौर ने की नगर को स्वच्छ बनाने की अपील
‘काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 40 कचनाल गाजी की मानपुर रोड पर स्थित विश्वनाथ पुरम में ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन किया गया जिसमें महापौर दीपक बाली ने मार्मिक अपील करते हुए जनता से अनुरोध किया कि मैं काशीपुर शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु आपका सहयोग मांगने आया हूं । महापौर ने कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन गाड़ी नहीं आती तो उस पर लिखा हुआ नंबर सभी अपने यहां लिख ले और गाड़ी ना आने पर उस नंबर पर…
