श्रीराम कथा का विधिवत समापन, श्रद्धालुओं ने स्वामी जी महाराज को दी विदाई

काशीपुर। श्रीराम कथा का बीती रात विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन कथा प्रेमी श्रद्धालुओं ने पूज्य कथा व्यास श्रीरामकथा धर्मज्ञ स्वामी बृजेश पाठक जी महाराज को भावभीनी विदाई दी। श्रद्धालुओं ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। समापन अवसर पर व्यास जी महाराज ने कथा प्रेमियों को प्रभु श्रीराम की भक्ति निष्कपट, छल-कपट रहित, निश्चल मन और अहंकार रहित भाव से करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्रीराम कथा आयोजक श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, उनके छोटे भाई सुधीर कुमार अग्रवाल तथा कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिनमें नारायाण, अशोक पैगिया, जीके अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, पूरनचन्द्र, हेमचन्द्र जोशी, शरद मित्तल, अखिल पाठक, हरिओम कपूर, हरिओम प्रकाश अग्रवाल, सुधीर कुमार शर्मा, विजय बत्र, दिनेश चन्द्र, लोकेश अग्रवाल, गोपाल सैनी, मदन ठाकुर, सनत पैगिया, उमेश पांडे, राजेश अग्रवाल, हरिमोहन, शिव मोहन आदि शामिल रहे। कमेटी अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने सभी श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment