एआई से बनाया गया एडीजी का फर्जी वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून, 20 जून 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर उत्तराखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास मानते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड पुलिस के नाम से संचालित एक फर्जी अकाउंट से अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को डांस करते हुए दिखाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया था। इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस की नजर इस वीडियो पर पड़ी, जिसके बाद मामले का संज्ञान लिया गया।साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की सोशल मीडिया प्रभारी भावना कर्णवाल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में वीडियो वास्तविक नहीं पाया गया। पुलिस के अनुसार वीडियो एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया प्रतीत होता है। वीडियो में एआई जनरेटेड कंटेंट से संबंधित संकेतक चिह्न भी दिखाई दे रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी सामग्री प्रसारित कर जनता को भ्रमित करने तथा पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले की जांच कर संबंधित अकाउंट संचालकों और वीडियो तैयार करने वालों की पहचान की जा रही है।साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सामग्री को सत्यापित किए बिना साझा न करें। साथ ही संदिग्ध या भ्रामक सामग्री दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment