महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर क्षेत्र में निकाली भव्य शोभायात्रा

काशीपुर। आज नगर क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व वाल्मीकि सभा भवन में भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना व सत्संग किया गया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ला वाल्मीकि सभा भवन से नगर के मुख्य मार्गों पर भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि व हर-हर वाल्मीकि के नारे गुंजायमान हुए। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि शोभायात्रा में शामिल हुए, जिन्हें समिति ने सम्मानित किया। उन्होंने द ग्रेट…

देहरादून में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान: हर साल उच्च शिक्षा के 10 हजार छात्रों का होगा कैंपस प्लेसमेंट, एक लाख तक का पैकेज दिलाने का लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अब हर वर्ष कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन अनिवार्य किया जाएगा, ताकि युवाओं को पढ़ाई पूरी करने से पहले ही रोजगार के अवसर प्राप्त हों। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अंतिम वर्ष में विद्यार्थियों का कैंपस इंटरव्यू कराकर उन्हें कम से…

कई वर्षों से लंबित विद्युत लाइन, 20 नम्बर आवास विकास सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ गई

काशीपुर। पिछले कई वर्षों से लंबित विद्युत लाइन, 20 नम्बर आवास विकास सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से जुड़नी थी, वह अब सफलतापूर्वक जुड़ गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के परिणामस्वरूप अब सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड समान रूप से बाँटा जाएगा, जिससे शहर के अनेक क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही ओवरलोड और वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे विशेष रूप से मुख्य बाजार, रतन रोड, रामनगर रोड, बाजपुर रोड, आवास विकास आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में स्थायी सुधार होने की पूरी संभावना है। इस कार्य…

ग्राम कुल्हा में हुई कृषक बैठक में किसानों को खेती के तरीके बताए काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र

काशीपुर की ओर से ग्राम कुल्हा में बुधवार को हुई कृषक बैठक में खेती के तरीके बताए गए। गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने नई सट्टा नीति की जानकारी दी। कहा कि शरद कालीन गन्ना बुवाई का समय आ गया है। गन्ना किसान अपनी खेत की अच्छी सी तैयारी कर लें। उत्तम बीज का चयन करें। खेत का निरीक्षण करें।जो बीमारी के लक्षण उसमें पाए जाए, उसका फोटो लेकर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों के को प्रेषित करें। जिससे उसे फोन पर ही तत्काल सहायता उपलब्ध…

महापौर बाली का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पार्षदों सहित अनेक संगठनों ने स्वागत किया

काशीपुर। महापौर दीपक बाली को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रफुल्लित हुए नगर निगम के सभी पार्षदों सहित अनेक संगठनों ने आज उनका नगर निगम सभागार में शानदार स्वागत किया और उनकी इस नियुक्ति को काशीपुर के लिए एक गौरवान्वित अनुभूति बताया। पार्षदों एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि महापौर दीपक बाली ने विकास के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच के चलते काशीपुर का जिस तरह से नाम रोशन किया है उसके लिए वें बधाई के पात्र हैं जिसके लिए उन्हें अब महापौर के साथ-साथ…

अखिल भारतीय महापौर परिषद के कोषाध्यक्ष बनने पर पार्षद गणों ओर विभिन्न संगठनों ने महापौर दीपक बाली का किया स्वागत

काशीपुर। अखिल भारतीय महापौर परिषद की सत्र 2025 की नई कार्यकारिणी में दीपक बाली को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आज नगर निगम के समस्त पार्षद गणों के साथ नगर के विभिन्न संगठनों एवं वाल्मीकि समाज ने नगर निगम के सभागार में महापौर दीपक बाली का स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें महापौर दीपक बाली का फूलमाला, पुष्प गुच्छ देकर और शॉल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया । इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि जिस विश्वास से मुझेअखिल भारतीय महापौर…

नोएडा अथॉरिटी का सख्त फैसला: 12 साल से खाली पड़े प्लॉट्स की अलॉटमेंट होगी रद्द, निवेशकों के अच्छे दिन हुए खत्म

नोएडा अथॉरिटी ने हाल ही में अपनी 219वीं बोर्ड मीटिंग में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत 12 साल से अधिक समय से खाली पड़े आवासीय प्लॉट्स की अलॉटमेंट रद्द कर दी जाएगी। यह कदम उन प्लॉट मालिकों के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने निवेश के उद्देश्य से ज़मीन तो खरीदी, लेकिन उस पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया। इससे न केवल स्थानीय विकास प्रभावित हुआ है, बल्कि यह नियमों का उल्लंघन भी माना गया है।अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लोकेश एम. ने कहा, “बोर्ड ने यह निर्णय लिया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग को युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए व्यापक दिशा निर्देश दिए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए राज्य के खेल क्षेत्र में सुधार और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खेल विभाग से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। इसके तहत भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़, शारीरिक प्रशिक्षण और अन्य फिटनेस संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय…

भगवान वाल्मीकि जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किए जाने पर बाल्मिकी समाज में रोष

काशीपुर। भगवान बाल्मीकी जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किये जाने से वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त हो गया है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा इस मामले में बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है। तहरीर में कहा गया है कि आज 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी के बारे में फेसबुक के माध्यम से नवीन विष्ट निवासी कुंडेश्वरी के द्वारा गलत शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वाल्मीकि समाज में रोष है। मांग की गई कि नवीन विष्ट के विरुद्ध एससी-एसटी के अंतर्गत…

आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में अमृतमयी औषधीय खीर का सैकड़ों लोगों ने सेवन किया

काशीपुर। श्री राधेहरि सत्संग आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में मां लक्ष्मी की कृपा से तैयार शरद पूर्णिमा की रात की सोलह कलाओं से परिपूर्ण अमृतमयी औषधीय खीर का सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सेवन किया। औषधालय मंत्री संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि बीती देर शाम से ही उत्तर प्रदेश के शाहजहांपूर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर तथा उत्तराऽंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर जनपदों के विभिन्न क्षेत्रें से श्वांस रोगियों समेत अन्य लोग एकत्र होने लगे थे।मंगलवार को प्रातः 4 बजे से आरती और खीर का मां…