सार्वजनिक स्थान पर नशा करते आधा दर्जन से अधिक नशेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते सात नशेड़ियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।बता दें बीती बीते 19 फरवरी को जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा कोतवाली में जन सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दौरान मौजूद जनता ने प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक नशेड़ियों का अड्डा बना होने की…

कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन करने के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

काशीपुर। इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन व हंगामा खड़ा करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला काशीपुर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, गदरपुर विधानसभा में राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। उधर, इस मुद्दे पर अपना वक्तव्य देते हुए भाजयुमो के काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने कहा कि मैं उन राष्ट्र विरोधी…

होली के त्यौहार को लेकर रोडवेज बस डिपो को मिला 10 लाख का लक्ष्य

काशीपुर। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज डिपो को प्रतिदिन दस लाख रुपये की कमाई का लक्ष्य मिला है। अभी तक डिपो को साढ़े सात लाख रुपये का लक्ष्य था लेकिन अब होली के चलते लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है। होली का त्योहार इस वर्ष 4 मार्च को मनाया जाएगा और इन दस दिनों के भीतर सभी डिपो को बेहतर कमाई करने का लक्ष्य दिया गया है। होली पर दिल्ली या फिर अन्य राज्यों से लोग पहाड़ आते हैं। ऐसे में मुख्यालय की ओर से सभी डिपो को…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक डॉ- इंद्रेश कुमार का जन्मदिवस गायों को गुड़ व चारा खिलाकर मनाया

काशीपुर। आरएसएस की शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ- हसन नूरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ- इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर द्रोणासागर स्थित गोशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाकर व केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखड वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ- हसन नूरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ- इंद्रेश कुमार का जीवन राष्ट्र सेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा है। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु…

रुपए दो गुना करने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने के तीन नटवरलाल पुलिस गिरफ्त में

काशीपुर। रुपये दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों ग्रामीणों से करीब करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते मंगलवार को बांसखेड़ा निवासी शकील अहमद ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व सरताज अली उर्फ कादरी बाबा एक धार्मिक जलसे में मुख्य अतिथि बनकर गांव आया। अपने भाषण में उसने लोगों को झांसा दिया कि उसके पास ‘भाईजान नाम…

कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना बुवाई को लेकर दिए टिप्स

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम अजीतपुर दभौरा में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने आगामी बसंत कालीन गन्ने की बुवाई जैसे विषय में किसानों को अवगत कराया। निलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की कृषि में गहराई तथा दूरी का बहुत महत्व है किसान बंधु इसका पालन करें तथा गहराई में गुल खोलकर गन्ने की बुवाई करे व दूरी बनाए रखे, जिससे…

दरगाह हाजी बसरूद्दीन का बक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने पर डॉ हसन नूरी का हुआ स्वागत

काशीपुर। दरगाह हाजी बसरूद्दीन हड्डी वाले, महुआखेड़ा गंज का उत्तराखड बक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा उत्तराखड वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ हसन नूरी का आभार व्यक्त किया गया। कमेटी द्वारा डॉ नूरी को बुके देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदर सगीर अहमद, सेकेट्री मुनाजिर हुसैन, मो साजिद, मो आसिफ, हैदर अली, हबीबुर्रहमान बबलू आदि मौजूद रहे

गांजा बेचती महिला गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक महिला को गांजा बेचते गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा व 5150 रूपये की नकदी बरामद की है।कुंडेश्वरी चौकी पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान ग्राम रम्पुरा में एक महिला पुलिस को आता देख घर के अंदर जाने लगी। शक होने पर जब पुलिस ने महिला को घर के अंदर से पकड़ा तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा दो किलो अवैध गांजा समेत गांजा बेच कर अर्जित की गई 5150 रूपये की नकदी बरामद की…

दरगाह हाजी बसरूद्दीन का बक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने पर डॉ हसन नूरी का हुआ स्वागत

काशीपुर। दरगाह हाजी बसरूद्दीन हड्डी वाले, महुआखेड़ा गंज का उत्तराखड बक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा उत्तराखड वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ हसन नूरी का आभार व्यक्त किया गया। कमेटी द्वारा डॉ नूरी को बुके देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदर सगीर अहमद, सेकेट्री मुनाजिर हुसैन, मो साजिद, मो आसिफ, हैदर अली, हबीबुर्रहमान बबलू आदि मौजूद रहे

नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर कोतवाली में संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस के साथ की बैठक

काशीपुर। आज काशीपुर कोतवाली परिसर में उधम सिंह नगर जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक अहम गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही…