काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध विचारक , समाज सुधारक एवं पर्वतीय अम्बेडकर के नाम से पहचाने जाने वाले स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मोहल्ला काज़ीबाग दलित बस्ती स्थित जाटव धर्मशाला में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने…
Category: अन्य ख़बरें
मौसम का बदला मिजाज: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम के आसार
देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की प्रबल संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी और अधिकांश अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार को मौसम में बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होकर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक…
कुशल कार्रवाई: काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी दबोचा
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 20 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर संख्या 60/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ…
रुड़की में हत्या का खुलासा: पुलिस ने आरोपी दबोचा, ‘मिस्टर उत्तराखंड’ रह चुका युवक निकला कातिल
रुड़की। मंगलौर क्षेत्र में छह दिन पहले हुई ग्रामीण प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महज 20 हजार रुपये के लालच में की गई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2019 में ‘मिस्टर उत्तराखंड’ का खिताब भी जीत चुका है, लेकिन नशे की लत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया।सिविल लाइंस कोतवाली में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत…
श्री गंगे बाबा मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर मोहल्ला किला काशीपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन में सर्वप्रथम हवन पूजन कर श्री गणेश वंदना के साथ व अतिथि गणों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का श्री सत्य सनातन हिंदू सम्मेलन समिति प्रताप एवं ऽत्रियान समिति काशीपुर के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान भगवान श्रीराम जी का पटका व रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।…
संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन
काशीपुर। संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत वैदिक मंत्रेच्चार और हवन-पूजन के साथ हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर आहुति दी और धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महापौर दीपक बाली ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और श्रद्धालुओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समस्सता को सुदृढ़ करने के…
पुलिस सतर्क, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले से प्रदेश में सियासी भूचाल
राजधानी देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए हमले की घटना ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा उर्फ काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। यहां एक अशासकीय विद्यालय का नाम बदलने को लेकर निदेशक के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गहमा-गहमी के दौरान समर्थकों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया और निदेशक पर कुर्सियां तक…
सीएम पुष्कर सिंह धामी जनजाति समागम में पहुंचे बेड़ूबगढ, पीपलकोटी में हुआ हेलिकॉप्टर लैंड
जनपद चमोली के बेड़ूबगढ में आयोजित जनजाति समागम में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पीपलकोटी के सेमलदाला मैदान में उतरा, जहां अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बेड़ूबगढ पहुंचे और कार्यक्रम में सहभागिता कर जनजातीय समुदाय से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनजातीय कल्याण योजनाओं, क्षेत्रीय विकास और दूरस्थ इलाकों तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया, साथ…
पुलिस से आंख मिचौली करते दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। अलग-अलग मामलों के दो चैक वाउंस के वांरटियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत जनपद में चलाए जा रहे वांछित व ईनामी वारंटियों की गिरफ्रतारी के क्रम में कोतवाली पुलिस के एएसआई प्रकाश बोरा व कांस्टेबल गिरीश मठपाल ने लंब समय से फरार चल रहे चैक वाउसं के वारंटी मौहल्ला काजीबाग निवासी जाहिद हुसैन पुत्र चुन्ना हुसैन को गिरफ्रतार किया। वहीं कुंडा थाना पुलिस ने भी करीब एक वर्ष से फरार चले रहे चैक वाउंस…
19 मार्च को काशीपुर में लगने वाले ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियां शुरू
काशीपुर। काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। दुकानों, तहबाजारी, विद्युत व पार्किंग व्यवस्था के लिए 7 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।चैती मेला 19 मार्च को देवी ध्वजारोहण के साथ शुरू हो जाएगा जबकि मां बाल सुंदरी देवी का डोला 25 मार्च की अर्द्धरात्रि चैती मंदिर पहुंचेगा और 31 मार्च की अर्द्धरात्रि डोली चैती मंदिर से पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान पहुंचेगा। चैती मेलाधिकारी/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला 17 अप्रैल तक चलेगा।मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानों, तहबाजारी, विद्युत व साउंड की व्यवस्था,…
