काशीपुर। नगर के कृष्णा हॉस्पिटल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. मेजर संदीप नाथ एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सिंघल द्वारा मरीज़ों का निःशुल्क चेकअप किया गया। क्लब की सक्रिय सदस्य एवं कृष्णा हॉस्पिटल की स्वामी डॉ मौलश्री अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैम्प में लगभग 225 मरीज़ों का निःशुल्क चेकअप किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल, मीना अरोरा, डॉ. मौलश्री अग्रवाल, सोनी सेठ, स्वाति अग्रवाल आदि…
Category: अन्य ख़बरें
पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में मचा हड़कंप
काशीपुर। कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्राम रम्पुरा शांति नगर निवासी 42 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ टोनी पुत्र कुलदीप सिंह एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। बीती रात दस बजे वह ड्यूटी करके घर आया। करीब साढ़े दस बजे एक युवक बाइक से उसके घर आया और अपने जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर जसवीर को अपने साथ कुमाऊं कॉलोनी शिव मंदिर के…
बजरी से भरा डंपर चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया
काशीपुर। डंपर चालक की लापरवाही के चलते एक बजरी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस ने डंपर को खाली कराने का प्रयास शुरू कर यातायात को सुचारू किया। आज तड़के राधेश्याम बिल्डिंग के पास पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग के सामने बजरी से भरा एक डंपर आरओबी के निकट डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। डिवाइडर पर चढ़ने के कारण डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर वाहन स्वामी ने डंपर को ट्रैक्टर-ट्राली की…
रजिस्ट्री पोस्ट सेवा बंद, अब केवल स्पीड पोस्ट से होगी सुरक्षित व तेज डिलीवरी
नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रजिस्ट्री पोस्ट सेवा को स्पीड पोस्ट में विलय कर दिया है। यह व्यवस्था 1 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगी। विभाग का दावा है कि इस बदलाव से डाक सेवाएं न केवल तेज होंगी, बल्कि आधुनिक और सुविधाजनक भी बनेंगी।रजिस्ट्री पोस्ट लंबे समय से कानूनी दस्तावेजों और सरकारी पत्राचार की सबसे विश्वसनीय सेवा मानी जाती रही है। लेकिन अब यह अलग से उपलब्ध नहीं होगी। ग्राहक चाहे तो स्पीड पोस्ट में रजिस्ट्री का अतिरिक्त विकल्प चुन…
भारी बारिश ने रोकी सीएम धामी की राह, राहत कैंप का दौरा रद्द
बागेश्वर। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित दौरा रविवार को भारी बारिश की वजह से रद्द हो गया। सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ था, जिस कारण प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया।मुख्यमंत्री को कपकोट क्षेत्र के प्रभावित गांवों में जाकर आपदा पीड़ितों से मुलाकात करनी थी। इसके अलावा वे राहत कैंप में रह रहे परिवारों से भी संवाद करने वाले थे। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने यात्रा को असंभव बना दिया।सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी…
नगर निगम काशीपुर के कानूनी मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता अभिताभ सक्सेना नगर निगम के पैनल अधिवक्ता नियुक्त
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर के कानूनी मामलों की पैरवी के लिए युवा अधिवक्ता अभिताभ सक्सेना को नगर निगम का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट द्वारा जारी नियुक्ति पत्र अभिताभ को सौंपा और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। जानकारी मिलने पर श्री कायस्थ सभा काशीपुर के सदस्य बड़ी संख्या में महापौर से मिलने पहुंचे और उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव सौंपकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता अभिताभ सक्सेना ने कहा…
पुलिस ने किया चोरी का खुलासा चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर से लाखों रूपये के कीमती सामान चोरी के मामले का पांचवे दिन पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया है। आज मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर में एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने उक्त चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 22 अगस्त को चामुंडा विहार गेस्ट हाउस के पास निवासी रवि कृष्ण गर्ग पुत्र स्व- गोपाल कृष्ण गर्ग बीती 22 अगस्त को अपने परिवार…
मृतक पटवारी के दोषियों के खिलाफ मुकदम नहीं होने पर जसपुर विधायक के साथ परिवार जनों ने किया आईटीआई थाने में प्रदर्शन
काशीपुर। बाजपुर में तैनात पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के भाई द्वारा आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देने के बाद भी मृतक की पत्नी, सास, नौकर व अन्य व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज न होने व मामले में कोई कार्यवाही न होने पर आज मृतक पटवारी के परिजनों ने जसपुर विधायक आदेश चौहान व दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाना आईटीआई का घेराव कर कार्यवाही की मांग पर अड़ गये। मौके पर पहुंचे सीओ दीपक कुमार के आश्वासन के बाद लोगों पुलिस को 4 सितंबर तक मामले…
काशीपुर में डेंगू के दो मरीज मिलने से मचा हड़कंप अस्पताल में इलाज जारी
काशीपुर। काशीपुर में दो डेंगू के मरीज मिलने से यहां हड़कंप मच गया जिन्हें गंभीर हालत में यहां के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जब इस विषय में राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस राजीव पुनेठा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि डेंगू एक मरीज आया है, जिसको डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज के अंदर डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसकी एलाइजा जांच हल्द्वानी के लिए भेजी गई है , जो 24 घंटे के भीतर आ जाएगी लेकिन मरीज में…
काशीपुर में डेंगू के दो मरीज मिलने से मचा हड़कंप अस्पताल में इलाज जारी
काशीपुर। काशीपुर में दो डेंगू के मरीज मिलने से यहां हड़कंप मच गया जिन्हें गंभीर हालत में यहां के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जब इस विषय में राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस राजीव पुनेठा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि डेंगू एक मरीज आया है, जिसको डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज के अंदर डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसकी एलाइजा जांच हल्द्वानी के लिए भेजी गई है , जो 24 घंटे के भीतर आ जाएगी लेकिन मरीज में…
